Box Office Report: ब्लॉकबस्टर या फुस्स, 'सैयारा' ने सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दी पटखनी, जानें पहले दिन की कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Jul 2025 7:41 AM
Box Office Report
Box Office Report: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय और फिल्म ‘सैयारा’ एक ही दिन थिएटर्स में रिलीज हुई. जहां सैयारा ने दर्शकों को इम्प्रेस किया, तो दूसरी तरफ निकिता रॉय का पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल देखने को मिला. आइए दोनों के कलेक्शन में आपको बताते हैं.
Box Office Report: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय और मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिला. एक तरह जहां सोनाक्षी की फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत की, तो दूसरी तरफ सैयारा ने दमदार ओपनिंग की. नये कलाकारों से सजी फिल्म सैयारा ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया. आइए आपको बताते हैं बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का हाल.
फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ रुपये की कमाई की. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस फिल्म ने मोहित सूरी की ओर से निर्देशित मर्डर 2 (6.95 करोड़ रुपये), आशिकी 2 (6.10 करोड़ रुपये) और हाफ गर्लफ्रेंड (10.30 करोड़ रुपये), एक विलेन (16 करोड़ रुपये) के फर्स्ट डे की ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.
फिल्म ‘निकिता रॉय’ का हाल बेहाल
सोनाक्षी सिन्हा की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘निकिता रॉय’ का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही हाल बेहाल दिखा. इस सुपरनैचुरल थ्रिलर में सोनाक्षी के साथ अर्जुन रामपाल, परेश रावल भी नजर आए. कुश सिन्हा की ओर से निर्देशित फिल्म ने ओपनिंग डे पर खराब शुरुआत की. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 0.23 करोड़ रुपये की कमाई की. मूवी की रिलीज को लेकर कोई खास चर्चा सोशल मीडिया पर देखने को नहीं मिली थी.फिल्म का कलेक्शन देखकर लगता है कि वह ज्यादा दिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










