Saiyaara Box Office Verdict: सैयारा ब्लॉकबस्टर हुई या फ्लॉप, 45 करोड़ है बजट, टोटल कलेक्शन ने खोली पोल

Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Aug 2025 12:47 PM

विज्ञापन

सैयारा ओटीटी रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम

Saiyaara Box Office Verdict: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए तगड़ा कलेक्शन किया. मूवी ने दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. आइये जानते हैं ये बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई या फ्लॉप और इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Saiyaara Box Office Verdict: रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा “सैयारा” ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की और ब्लॉकबस्टर हिट बनकर उभरी है. सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा समय तक चलने के बाद, यह 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म को दर्शकों, क्रिटिक्स और बॉलीवुड सेलेब्स ने खूब सराहा. आइये जानते हैं इसके अब तक के कलेक्शन.

“सैयारा” ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सैयारा ने भारत में 34वें दिन 30 लाख रुपये कमाए. पिछले दिन की कमाई 40 लाख थी. ऐसे में हर दिन इसमें गिरावट देखी जा रही है. महावतार नरसिम्हा, वॉर 2 और कुली की रिलीज के बाद इसकी कमाई में सुस्ती देखने को मिली. भारत में सैयारा की कुल कमाई 333.15 करोड़ रुपये है.

सैयारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर

  • पहला हफ्ता: 175.25 करोड़
  • दूसरा हफ्ता: 110 करोड़
  • तीसरा हफ्ता: 29.75 करोड़
  • चौथा हफ्ता: 15.45 करोड़
  • पांचवा हफ्ता: 2.70 करोड़ (1 दिन बाकी)
  • कुल कलेक्शन: 333.15 करोड़

टाइगर जिंदा है के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आगे बढ़ रही है सैयारा

सैयारा का बजट 45 करोड़ है. 34 दिनों में इसने 288.15 करोड़ का रिटर्न कमाया है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म अब तक की 14वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. यह सलमान खान की टाइगर जिंदा है, जिसने अपने जीवनकाल में 339.16 करोड़ की कमाई की थी, को पछाड़ने से केवल 6.01 करोड़ रुपये दूर है.

सैयारा बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट (34 दिन)

  • बजट: 45 करोड़
  • भारत की कुल कमाई: 333.15 करोड़
  • विदेशी कमाई: 161 करोड़
  • दुनिया भर की कमाई: 554.11 करोड़
  • प्रोफिट: 640.33%
  • वर्डिक्ट: सुपर-डुपर हिट

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 8: कछूए की चाल चलकर 200 करोड़ क्लब में पहुंची वॉर 2, जानें टोटल कलेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola