War 2 Box Office Collection Day 8: कछूए की चाल चलकर 200 करोड़ क्लब में पहुंची वॉर 2, जानें टोटल कलेक्शन

Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Aug 2025 12:10 PM

विज्ञापन

वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट फोटो- इंस्टाग्राम

War 2 Box Office Collection Day 8: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर वॉर 2 की बॉक्स ऑफिस पर गति धीमी पड़ गई है. फिल्म कलेक्शन करने के लिए स्ट्रगल कर रही है. आइये जानते हैं 8वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

War 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर जासूसी थ्रिलर वॉर 2 ने ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई की. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. हालांकि वीकडेज में इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखी गई. यह अपनी गति बनाए रखने के लिए टिकट खिड़की पर संघर्ष कर रही है. मूवी को रजनीकांत की कुली से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं 8वें दिन इसका कलेक्शन कितना रहा.

वॉर 2 ने 8वें दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर 2 ने आठवें दिन 1 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 200 करोड़ हो गया. मूवी अब 250 करोड़ का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी. इसने बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की जाट, अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2, हाउसफुल 5, रेड 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

वॉर 2 का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 6- 9 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 7- 5.59 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 8: 0.31 करोड़ (Early Reports)

War 2 Total Box Office Collection- 199.4 करोड़

वॉर के बारे में

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित, वॉर 2, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के विस्तार की लेटेस्ट कड़ी है, जिसमें पठान (शाहरुख खान) और टाइगर सीरीज (सलमान खान) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं. इस फिल्म में ऋतिक रोशन कबीर की अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं, साथ ही एन. टी. रामाराव जूनियर और कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama MAHA Twists: अनुपमा का दिखेगा रौद्र रूप, इस वजह से कोठारी परिवार को बर्बाद करने की खाई कसम, माही की दूसरी शादी करवाएगी अनु

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola