Anupama MAHA Twists: अनुपमा का दिखेगा रौद्र रूप, इस वजह से कोठारी परिवार को बर्बाद करने की खाई कसम, माही की दूसरी शादी करवाएगी अनु

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Aug 2025 11:29 AM

विज्ञापन

अनुपमा में आने वाला महा ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama 8 MAHA Twists: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा ख्याति, अनुपमा को आर्यन की मौत का जिम्मेदार बताती है. वह कहती है वह अनु को कभी माफ नहीं करेगी. दूसरी तरफ मोटी बा प्रार्थना के बच्चे की कस्टडी मांगती है.

विज्ञापन

Anupama MAHA Twists: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अंश और प्रार्थना की शादी में माही दुल्हन की तरह तैयार होती है. ख्याति उसे देखकर काफी गुस्सा होती है और कहती है कि वह जिंदगी में कभी इतनी खुशी नहीं पा सकती. माही उसकी बातें सुनकर रोने लगती है. अनु को देखकर काफी बुरा लगता है. वह उसकी दोबारा से शादी करवाने के बारे में सोचती है. अनु को लगता है माही को सारी खुशियां मिलनी चाहिए, लेकिन ख्याति उसे अपनी लाइफ को एंजॉय करने नहीं दे रही.

प्रार्थना के बच्चे को कोठारी हाउस लाना चाहती है मोटी बा

शादी में गौतम एक वकील को लेकर आता है. उसे देखकर हर कोई हैरान हो जाते हैं. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोटी बा, अंश और प्रार्थना की शादी में आती है. वह कहती है कि प्रार्थना अपना बच्चा कोठारी परिवार को दे देगी. वह प्रार्थना को पेपर्स पर साइन करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ जन्माष्टमी के जश्न में अनु और राही साथ आते हैं. इस दौरान दोनों अनुज को याद करते हैं. दोनों एक-दूसरे कुछ कहती नहीं है, लेकिन अनुज को बहुत मिस करती है.

अनुपमा का दिखेगा रौद्र रूप

ख्याति, अनुपमा को आर्यन की मौत का जिम्मेदार बताती है. वह कहती है वह अनु को कभी माफ नहीं करेगी. मोटी बा प्रार्थना के बच्चे की कस्टडी मांगती है. अंश मोटी बा से कहता है कि प्रार्थना का बच्चा उसकी जिम्मेदारी है. दूसरी तरफ अनु को जब ये बात पता चलती है कि मोटी बा प्रार्थना के बच्चे को छिनना चाहती है, तो वह काफी शॉक्ड हो जाती है. वह उन्हें समझाती है, लेकिन मोटी बा नहीं समझती. अनुपमा फिर उसे वॉर्न करती है कि अगर वह लोग ऐसा करते हैं तो उन्हें सबसे पहले उसका सामना करना होगा और वह उन्हें बर्बाद कर देगी.

यह भी पढ़ेंCoolie: रजनीकांत की ‘कुली’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा, छावा को दी सीधी चुनौती, रचा नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्डयह भी पढ़ेंCoolie Box Office Collection Day 8: धमाकेदार शुरुआत के बाद ‘कुली’ की कमाई लड़खड़ाई, 8वें दिन की कमाई ने सबको किया हैरान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola