Coolie Box Office Collection Day 8: धमाकेदार शुरुआत के बाद ‘कुली’ की कमाई लड़खड़ाई, 8वें दिन की कमाई ने सबको किया हैरान
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Aug 2025 8:41 AM
कुली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8, तसवीर- इंस्टाग्राम
Coolie Box Office Collection Day 8: धमाकेदार शुरुआत के बाद ‘कुली’ की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार थमती नजर आ रही है और करोड़ों का बिजनेस घट गया है. रजनीकांत की फिल्म की कमाई आपको बताते हैं.
Coolie Box Office Collection Day 8: लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म कुली का जादू दर्शकों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने काम किया हैं. रजनीकांत की दमदार परफॉर्मेंस दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. रिलीज के शुरुआती दिनों से ही फिल्म ने शानदार कमाई की और अब तक वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. अब सबकी निगाहें इसके 8वें दिन की कमाई पर टिकी हैं.
8वें दिन कुली ने बटोरे इतने करोड़
फिल्म कुली ने साउथ सिनेमा के इतिहास में एक नया माइलस्टोन बना लिया है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 8वें दिन मूवी ने 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसके बाद नेट कलेक्शन फिल्म में 222.6 करोड़ रुपये का कर लिया है. कुली की कमाई की रफ्तार धीरे हो गई है, लेकिन फिर भी ये ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 से आगे है.
कुली ने किस दिन कितने करोड़ कमाए
- Coolie Box Office Collection Day 1: 65 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 2: 54.75 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 3: 39.5 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 4: 35.25 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 5: 12 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 6: 9.5 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 7: 6.59 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 8: 0.01 करोड़ (Early Reports)
Coolie Total Collection: 222.6 करोड़
जानें वॉर 2 का कलेक्शन
- War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 4- 32.65 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 5- 8.75 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 6- 9 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 7: 5.59 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 8: 0.04 करोड़ (Early Reports)
War 2 Total Box Office Collection- 199.13 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










