Saiyaara Box Office: सैयारा ने दूसरे वीकएंड फिर रचा इतिहास, शाहरुख-आमिर की इन ब्लॉकबस्टर्स को दे डाली पटखनी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Jul 2025 3:53 PM
सैयारा ओटीटी रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम
Saiyaara Box Office: अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' ने दूसरे वीकेंड पर 75.50 करोड़ रुपये कमाकर 'दंगल', 'पठान', 'संजू', 'केजीएफ 2' जैसी फिल्मों को पछाड़ा है. जानें पूरा कलेक्शन रिपोर्ट.
Saiyaara Box Office: 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है कि अब इसने दूसरे वीकेंड में बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. इनमें शाहरुख की पठान और आमिर खान की ‘दंगल’ का नाम शामिल है.
दूसरे वीकेंड पर सैयारा की धमाकेदार कमाई
'SAIYAARA' CONTINUES ITS HISTORIC RUN – CHALLENGING THE BIGGEST BLOCKBUSTERS… #Saiyaara is now competing with the biggest blockbusters of #Hindi cinema.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 28, 2025
Yes, you read that right – the *Weekend 2* numbers of #Saiyaara are HIGHER than those of #Dangal [₹ 73.70 cr], #Pathaan [₹… pic.twitter.com/8ZtFG8nHJB
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड (दूसरे शुक्रवार से रविवार तक) में 75.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो ‘दंगल’, ‘पठान’, ‘संजू’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘केजीएफ 2 (हिंदी)’ जैसी फिल्मों से भी ज्यादा है.
उन्होंने अपने एक्स प्लेटफार्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सैयारा’ का ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस सफर जारी है. यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को सीधी टक्कर दे रही है. दूसरे वीकेंड की कमाई के आंकड़े ‘दंगल’, ‘पठान’, ‘संजू’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी दिग्गज फिल्मों से कहीं ज्यादा हैं.”
दूसरे वीकेंड की कमाई तुलना
| फिल्म का नाम | दूसरे वीकेंड का कलेक्शन (₹ करोड़) |
|---|---|
| सैयारा | 75.50 |
| दंगल | 73.70 |
| पठान | 63.50 |
| संजू | 62.97 |
| बजरंगी भाईजान | 56.10 |
| केजीएफ 2 (हिंदी) | 52.49 |
‘सैयारा’ बन रही है रिकॉर्ड मशीन
कम बजट (50-60 करोड़) में बनी सैयारा अब तक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब की तरफ तेजी से बढ़ रही है. इसकी स्क्रीनप्ले, गाने, कैमेस्ट्री और इमोशनल कनेक्ट ने युवा दर्शकों का दिल जीत लिया है.
यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर है. फिल्म में अहान और अनीत पड्डा की नई जोड़ी को इतना प्यार मिल रहा है कि कई ट्रेड एक्सपर्ट इसे बॉलीवुड की नई सुपरहिट जोड़ी बता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










