Saiyaara Worldwide Box Office Collection: अहान-अनीत की 'सैयारा' का दुनियाभर में बजा डंका, वर्ल्डवाइड छापे 300 करोड़ से ज्यादा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Jul 2025 2:23 PM
Saiyaara Box Office Collection Day 17
Saiyaara Worldwide Box Office Collection: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने दुनियाभर में 10 दिनों में 317.70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ऐसे में जानें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन.
Saiyaara Worldwide Box Office Collection: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. 18 जुलाई को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है, खासकर अहान और अनीत पड्डा की नई जोड़ी को. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अनुपम खेर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, बॉबी देओल, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर जैसे बड़े स्टार्स ने दमदार रिव्यू किया, जिससे फिल्म का क्रेज और भी बढ़ गया.
एक तरफ यह फिल्म भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके दूसरी सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फिल्म बन गई है. तो वहीं, अब दुनियाभर में इस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया, आइए आपको बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से बताते हैं.
सैयारा ने दुनियाभर में मचाया धमाल
YRF (यशराज फिल्म्स) के बैनर तले बनी Saiyaara ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी धुआंधार कमाई की है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 10 दिन में कुल 317.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
भारत में फिल्म ने 249.21 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है.
सैयारा का डे वाइज कलेक्शन
Saiyaara Collection Day 1- 21.5 करोड़
Saiyaara Collection Day 2- 26 करोड़
Saiyaara Collection Day 3- 35.75 करोड़
Saiyaara Collection Day 4- 22.5 करोड़
Saiyaara Collection Day 5- 25.00 करोड़
Saiyaara Collection Day 5- 25.00 करोड़
Saiyaara Collection Day 6- 21.5 करोड़
Saiyaara Collection Day 7- 18.75 करोड़
Saiyaara Collection Day 8- 18 करोड़
Saiyaara Collection Day 9- 26.5 करोड़
Saiyaara Collection Day 10- 30 करोड़
कुल कमाई- 249.21 करोड़ रुपये
यह भी पढ़े: Hera Pheri 3: क्या बाबूराव ने ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज डेट से उठाया पर्दा? बोले- अगले…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










