Saiyaara 2 को लेकर फिल्म के विलेन ने दिया अपडेट, कहा- सीक्वल को लेकर कोई बात नहीं चल रही है

Updated:
विज्ञापन
Saiyaara Box Office Collection Day 17

Saiyaara Box Office Collection Day 17

Saiyaara 2: फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. अभी तक 150 करोड़ रुपये की कमाई मूवी ने कर लिया है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म में विलेन की भूमिका शान आर ग्रोवर ने प्ले किया हैं. शान ने सैयारा 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है.

विज्ञापन

Saiyaara 2: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा का क्रेज खत्म होता नहीं दिख रहा है. फिल्म में नयी जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आए हैं, जिनकी केमेस्ट्री मैजिकल लगी है. फिल्म ने अब तक 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और ये बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही. फिल्म को बॉलीवुड सेलेब्स अर्जुन कपूर, आमिर खान, आलिया भट्ट, अनुराग बसु सहित कई अन्य स्टार्स का साथ मिल चुका हैं. इस बीच फिल्म के सीक्वल की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. ऐसे में एक्टर शान आर ग्रोवर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सैयारा 2 के सीक्वल को लेकर क्या अपडेट है?

सैयारा में विलेन महेश अय्यर किरदार शान आर ग्रोवर ने निभाया हैं. जूम संग एक इंटरव्यू में शान ने सैयारा 2 को लेकर कहा, ”जहां तक मेरे किरदार की बात है तो इसमें बहुत कुछ हो सकता है. महेश बस गायब हो गया और ये बहुत अजीब है. क्या अगर वाणी, महेश से एक आखिरी बार मिलना चाहे तो, वह कृष के लिए अलग कैरेक्टर आर्क हो सकता है. फिलहाल सीक्वल को लेकर कोई बात नहीं चल रही है और ये सब वाईआरएफ और मोहित सूरी पर निर्भर करता है. ” हालांकि एआई से बनाया गया फैन आर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वाणी और कृष माता-पिता बन गए हैं.

सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 4- 24 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 6- 25.00 करोड़
Saiyaara Box Office Collection 7- 21 करोड़

टोटल कलेक्शन- 153.25 करोड़

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाया एंटरटेनमेंट का तूफान, एक से बढ़कर एक रिलीज, क्या आपने देखी?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola