ePaper

Saira Banu Health Update: हार्ट प्रॉब्लम और डिप्रेशन से जूझ रही हैं सायरा बानो, जानें एक्ट्रेस का हाल

Updated at : 03 Sep 2021 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Saira Banu Health Update: हार्ट प्रॉब्लम और डिप्रेशन से जूझ रही हैं सायरा बानो, जानें एक्ट्रेस का हाल

दिग्गज अदाकारा सायरा बानो को आईसीयू में ही हैं. सायरा को एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम हैं और डॉक्टर्स एंजियोग्राफी करना चाहते है लेकिन इसके लिए उन्होंने हां नहीं की है.

विज्ञापन

Saira Banu Health Update: दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) हिंदुजा अस्पताल में एडमिट हैं. सायरा बानो को हार्ट संबंधी समस्या है और डॉक्टर एंजियोग्राफी करना चाहते है. लेकिन एक्ट्रेस ने एंजियोग्राफी के लिए ना कर दिया हैं. फिलहाल एक्ट्रेस अभी तक आईसीयू में है.

सायरा बानो को 1 सिंतबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याओं की शिकायत थी. अब पीटीआई के अनुसार, ‘कल उनका कार्डिएक टेस्ट हुआ था और उनमें एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम नाम की बीमारी डायग्नोज किया गया है. एक बार वह अपनी सहमति दे दें तो डॉक्टर्स आगे एंजियोग्राफी कर सकते हैं.‘

डॉक्टर्स के मुताबिक, सायरो बानो डिप्रेशन से जूझ रही है और वो ज्यादा सोती नहीं है. बता दें कि एक्ट्रेस की उम्र 77 साल है और 7 जुलाई, 2021 उनके पति और दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन के बाद से ही एक्ट्रेस काफी चुपचाप रहने लगी है.

Also Read: घंटों मान मनौव्वल के बाद भी नहीं मानी Honey Singh की बीवी, कोर्ट के सामने ही मांग दिए 20 करोड़

1 सिंतबर को एएनआई के ट्वीट कर लिखा था, दिवंगत दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी एक्ट्रेस सायरा बानो को तीन दिन पहले ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मुंबई के खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आज आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है.

गौरतलब है कि सायरा बानो औऱ दिलीप कुमार ने साथ में शादी के 54 शानदार साल साथ में बिताए थे. जब सायरा की शादी उनसे हुई थी तब उनकी उम्र मात्र 22 साल थी. एक्ट्रेस कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है, जिसमें पड़ोसन, हेराफेरा, दीवाना शामिल है.

Also Read: एंबुलेंस देख ‘सिद्धार्थ सिद्धार्थ’ कहकर भागीं शहनाज गिल, VIDEO देख फैंस रोक नहीं पा रहे आंसू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola