Rhea Chakraborty Net Worth: बॉलीवुड और साउथ में नहीं चला करियर, शोज से कमाती हैं रिया चक्रवर्ती, जानें नेट वर्थ

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Mar 2025 2:59 PM

विज्ञापन

Rhea Chakraborty Net Worth

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी है. सितंबर 2020 में, रिया और उनके भाई शोविक को एनसीबी ने एक्टर की मौत से जुड़े ड्रग से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया था. अब उन्हें क्लीन चिट मिलने की वजह से वह फिर से चर्चा में आ गई. चलिए आपको उनकी नेट वर्थ बताते हैं.

विज्ञापन

Rhea Chakraborty Net Worth: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. सुशांत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर उनके परिवार वालों ने एफआईआर दर्ज करवाया था, जिसमें उनपर कई तरह के आरोप लगे थे. रिया को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार भी किया गया था और वह 27 दिनों तक जेल में भी रही. अब लगभग पांच साल बाद CBI ने रिया चक्रवर्ती को इस मामले में क्लीन चिट दे दी है और इस केस को बंद कर दिया है. चलिए आज आपको उनका नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

रिया चक्रवर्ती की नेट वर्थ

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, रिया चक्रवर्ती हर महीने लगभग 2.5 लाख रुपये कमाती हैं, और उनकी कुल संपत्ति करीब 13 करोड़ रुपये है. उनकी कमाई फिल्मों की तुलना में अधिकतर ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शोज से होती है. मुंबई में उनका एक फ्लैट है, जिसकी कीमत लगभग 85 लाख रुपये है. वह गाड़ियों की भी शौकीन हैं और उनके पास 23 लाख रुपये की जीप कंपास एसयूवी और 20 लाख रुपये की टोयोटा इनोवा है.

रिया चक्रवर्ती का फिल्मी करियर

रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत वीडियो जॉकी के रूप में की थी. साल 2009 में, रिया ने एमटीवी के रियलिटी शो ‘टीवीएस स्कूटी डीन दीवा’ से छोटे पर्दे पर एक्टिंग की शुरुआत की और कई शोज में होस्ट के रूप में काम किया. इसके बाद, उन्होंने 2012 में साउथ फिल्म ‘तुनिगा तुनिगा’ में काम किया और फिर बॉलीवुड में ‘मेरे डैड की मारुती’ से डेब्यू किया. इसके अलावा वह कई अन्य फिल्मों में भी नजर आईं, लेकिन उनकी अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं. अब उन्होंने रियलिटी शो एमटीवी रोडीज में गैंग लीडर के रूप में वापसी की है और ‘चैप्टर 2’ नाम से एक पॉडकास्ट भी लॉन्च किया है.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: रणदीप राय की हुई अनुपमा में एंट्री, राही और प्रेम की जिंदगी में लाएगा नया तूफान, सामने आया पहला लुक

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola