Remo D'Souza Net Worth: कभी खाने को तरसने से करोड़ों की संपत्ति खड़ी करने तक, रेमो डिसूजा की नेट वर्थ जान दंग रह जायेंगे

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Apr 2025 6:46 AM

विज्ञापन

Remo D'Souza Net Worth

Remo D'Souza Net Worth: मशहूर डांस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा आज अपना 51वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. आज लक्जरी जिंदगी गुजारने वाले रेमो ने एक वक्त ऐसा भी देखा है, जब उनके पास न रहने का ठिकाना था और न खाने के पैसे. ऐसे में आज हम उनके नेट वर्थ के बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Remo D’Souza Net Worth: बॉलीवुड फिल्मों में कोरियोग्राफी करने से लेकर टीवी पर डांस रिएलिटी शो जज करने तक, मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है. हाल ही में उनकी फिल्म ‘बी हैप्पी’ रिलीज हुई थी, जिसमें अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे. इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पांस मिला था. डायरेक्शन के अलावा रेमो ने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा लिए है. उन्होंने फिल्म ‘अफलातून’ में एक्टिंग की थी. आज हम उनके बारे में इतनी बात उनके 51वां जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं. आपको जानकार हैरानी होगी कि आज चकाचौंद की जिंदगी जीने वाले रेमो डिसूजा कभी खाने तक को तरसते थे. ऐसे में आइये उनकी करोड़ों की नेट वर्थ पर नजर डालते हैं.

भूखे पेट रहकर रातें गुजारनी पड़ीं

रेमो डिसूजा का असली नाम रमेशा गोपी है. वह बचपन से ही डांस के शौकीन थे. ऐसे में इसी में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने मुंबई का रुख किया था, लेकिन सपनो के इस शहर में उनके पास न रहने के लिए जगह थी और न ही खाने के लिए पैसे. इस दौरान उन्हें कई बार भूखे पेट रहकर रातें भी गुजारनी पड़ीं. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने सपनों के पीछे जुट गए. इसके बाद साल 2000 में आई फिल्म ‘दिल पे मत ले यार’ में कोरियोग्राफी कर उन्हें पहली सफलता मिली और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर हैं रेमो

रेमो डिसूजा ने धूम 2 के ‘धूम अगेन’, एबीसीडी के ‘सुन साथिया’, ये जवानी है दीवानी के ‘बदतमीज दिल’, स्ट्रीट डांसर 3D के ‘गर्मी’ और स्टूडेंट ऑफ द ईयर के ‘डिस्को दीवाने’ जैसे गानों की शानदार कोरियोग्राफी से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है. इनके अलावा रेमो कई फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं. इनमें ‘रेस 3’, ‘एबीसीडी’, ‘फालतू’, ‘एबीसीडी 2’ और ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

रेमो डिसूजा की नेट वर्थ

रेमो डिसूजा की कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेमो डांस रिएलिटी शो में जज के लिए एक एपिसोड का लगभग दो से तीन लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं. वहीं, उनके पास लक्जरी कारों का कलेक्शन भी है. इसमें 59 लाख रुपये की रेंज रोवर एवॉक, मर्सिडीज बेंज, रेंज रोवर एलडब्लूबी वॉग और मिनी कूपर जैसी कारें शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Box Office Report: छावा को पछाड़ साल की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बनी ‘एल 2 एम्पुरान’, कमाई पर डालें नजर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola