Box Office Report: छावा को पछाड़ साल की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बनी ‘एल 2 एम्पुरान’, कमाई पर डालें नजर

Updated:
विज्ञापन
Box Office Report of L2 Empuraan chhaava

Box Office Report of L2 Empuraan chhaava

Box Office Report: सुपरस्टार मोहनलाल की अभिनीत ‘एल2: एम्पुरान’ ने सिर्फ छह दिनों में इस साल की अबतक की सबसे बड़ी फिल्म ‘छावा’ को मात दी है. फिल्म शानदार कमाई कर इस साल की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बन गई है.

विज्ञापन

Box Office Report: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड साउथ फिल्मों में से एक सुपरस्टार मोहनलाल की अभिनीत ‘एल2: एम्पुरान’ 27 मार्च को रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. अब आज इसे रिलीज हुए छह दिन पुरे हो चुके हैं और इसी के साथ यह फिल्म साल की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बन गई है, जिसके बाद इसने इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिम ‘छावा’ को पछाड़ दिया है. आइए कमाई पर नजर डालते हैं.

एल 2 एम्पुरान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एल 2 एम्पुरान’ ने पहले वीकेंड पर दुनियाभर में 175 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा ने पहले वीकेंड पर सिर्फ 164.75 करोड़ ही कमाए थे, जिसके बाद मोहनलाल की फिल्म इस साल की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बन गई है. इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने चौथे दिन 165 करोड़ का कारोबार किया था. जबकि, पांचवे दिन इसकी कमाई में इजाफा हुआ और आंकड़े 175 करोड़ तक पहुंच गया है. हालांकि, 6वें दिन की कमाई अभी सामने नहीं आई है. जारी होते ही इन आकड़ों में इजाफा देखने को मिल सकता है.

घरेलू बॉक्स ऑफिस कमाई

एल 2 एम्पुरान के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 21 करोड़ की शानदार ओपनिंग के साथ फिल्म ने 6 दिनों में 75.59 करोड़ कमा लिए हैं. इसकी अबतक की कमाई पर नजर डालें तो-

पहला दिन- 21 करोड़
दूसरा दिन- 11.1 करोड़
तीसरा दिन- 13.25 करोड़
चौथा दिन- 13.65 करोड़
पांचवा दिन- 11.5 करोड़
छठा दिन- 5.44 करोड़

टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 75.59 करोड़

‘एल2: एम्पुरान’ के बारे में…

पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित ‘एल2: एम्पुरान’ साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है, जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में नजर आए थे. एल2: एम्पुरान एक मलयालम पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी केरल के राजनीतिक पृष्टभूमि पर आधारित है.

यह भी पढ़े: Sikandar: फ्लॉप हो रही है सलमान खान की सिकंदर, कई शोज कैंसिल, इन फिल्मों ने पछाड़ा

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola