TJMM OTT Release: कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रणबीर-श्रद्धा कपूर की फिल्म, यहां जानिए!

Updated:
विज्ञापन
TJMM OTT Release: कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रणबीर-श्रद्धा कपूर की फिल्म, यहां जानिए!

लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रोम-कॉम होली के दिन रिलीज हुई है. समीक्षकों और दर्शकों ने फिल्म को फुल ऑन नंबर दिए है. सिनेमाघरों में फिल्म तो रिलीज हो गई है. लेकिन ये कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

Tu Jhoothi Main Makkaar OTT Release Date: ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन की सफलता के बाद रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर की जबरदस्त केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसन्द आ रही है. ओपनिंग डे पर मूवी ने करीब 15 करोड़ का बिजनेस किया. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो फिल्म कौन से ओटीटी पर रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने आई है.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘तू झूठी मैं मक्कार’

लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रोम-कॉम होली के दिन रिलीज हुई है. समीक्षकों और दर्शकों ने फिल्म को फुल ऑन नंबर दिए है. सिनेमाघरों में फिल्म तो रिलीज हो गई है. वहीं, लेकिन फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. जी हां, अगर आपने गौर किया होगा तो ओपनिंग क्रेडिट के दौरान फिल्म के डिजिटल पार्टनर के रूप में नेटफ्लिक्स का नाम आता है. कुछ अन्य रिपोर्ट्स भी इस बात की ओर संकेत कर रहे है.

किस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक डिटेल सामने नहीं आयी है. फिलहाल इसमें अभी काफी वक्त है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म 3 मई से ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा. लेकिन आपको बता दें कि इन खबरों पर कोई भी ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है और इसके लिए आपको इंतजार करना होगा.

Also Read: Tu Jhoothi Main Makkar BO Collection Day 1: पहले ही दिन रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने किया धमाका, जानें कलेक्शन
फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का पहले दिन का कलेक्शन

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के मेकर्स के लिए ये होली बेहद अच्छी रही. फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदशर्न किया और खूब कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने पहले दिन 15.73 करोड़ का कलेक्शन किया. कहा जा रहा है कि फिल्म किटिक्रस ने इसे इसे अच्छे रिव्यू दिए है. साथ ही इसकी कहानी यंग जेनरेशन को काफी भा रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में मूवी की कमाई में उछाल देखने को मिलेगी.

Also Read: #TuJhoothiMainMakkaar Cast Fees: रणबीर कपूर ने ली तगड़ी रकम, श्रद्धा के हाथ लगे इतने करोड़,फीस जान होंगे हैरान

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola