Tu Jhoothi Main Makkar BO Collection Day 1: पहले ही दिन रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने किया धमाका, जानें कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Mar 2023 9:17 PM

विज्ञापन

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 1: फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के मेकर्स के लिए ये होली बेहद अच्छी रही. फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदशर्न किया और खूब कमाई की. पठान के बाद साल 2023 की तू झूठी मैं मक्कार दूसरी मूवी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है.

विज्ञापन

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar) होली के दिन रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. निर्देशक लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की. फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की फ्रेश जोड़ी काफी जम रही है. चलिए बताते है पहले दिन मूवी ने कितने का कलेक्शन किया.

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का कलेक्शन

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के मेकर्स के लिए ये होली बेहद अच्छी रही. फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदशर्न किया और खूब कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने पहले दिन 15.73 करोड़ का कलेक्शन किया. कहा जा रहा है कि फिल्म किटिक्रस ने इसे इसे अच्छे रिव्यू दिए है. साथ ही इसकी कहानी यंग जेनरेशन को काफी भा रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में मूवी की कमाई में उछाल देखने को मिलेगी.

पठान के बाद तू झूठी मैं मक्कार का चला जादू

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान के बाद साल 2023 की तू झूठी मैं मक्कार दूसरी मूवी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. कई ट्रेंड एक्सपर्ट का मानना है कि ये इस साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है. इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाया है.

Also Read: Tu Jhoothi Main Makkaar: श्रद्धा कपूर ने बताया- इस वजह से रणबीर कपूर की फिल्म के लिए भरी हामी, वजह है बहुत खास

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्में

बता दें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे है. एक्टर की अपमकिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो वो ‘एनिमल’ में नजर आएंगे. यह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म है और ये इसी साल रिलीज होगी. इसके अलावा वो सिंगर किशोर कुमार के बायोपिक में काम करेंगे.

Also Read: TJMM Cast Fees: रणबीर कपूर ने ली तगड़ी रकम, श्रद्धा कपूर के हाथ लगे इतने करोड़, फीस जान होंगे हैरान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola