Ramayana: रामायण में सीता का रोल ना मिलने पर श्रीनिधि शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यश रावण होते और मैं…
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Apr 2025 9:37 AM
Srinidhi Shetty Missing Out On Sita Role
Ramayana:फिल्म केजीएफ फेम श्रीनिधि शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने नितेश तिवारी की रामायण के लिए ऑडिशन दिया था. एक्ट्रेस ने बताया माता सीता के रोल के लिए उन्होंने स्क्रीन टेस्ट दिया था. हालांकि बात नहीं बनी.
Ramayana: फिल्म केजीएफ से श्रीनिधि शेट्टी ने साउथ इंडस्ट्री में धमाकेदार डेब्यू किया और फिल्म से उन्हें काफी पहचान मिली. श्रीनिधि केजीएफ चैप्टर 2 और फिल्म कोबरा में भी नजर आ चुकी हैं. अब श्रीनिधि तेलुगु इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही हैं. वह एक्टर नानी की फिल्म हिट 3 में दिखाई देंगी, जो उनकी पहली तेलुगु फिल्म होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रीनिधि का नाम रामायण फिल्म में माता सीता के रोल के लिए भी सामने आया था? उन्होंने ये बात खुद एक इंटरव्यू में बताया. एक्ट्रेस ने बताया कि सीता के रोल के लिए उन्होंने स्क्रीन टेस्ट दिया था. हालांकि बात नहीं बनी और बाद में ये रोल साई पल्लवी को मिला.
श्रीनिधि शेट्टी ने दिया था रामायण में इस किरदार के लिए ऑडिशन
सिद्धार्थ कन्नन संग एक इंटरव्यू में जब श्रीनिधि शेट्टी से पूछा गया कि क्या वो रामायण फिल्म का हिस्सा बनने वाली थीं, तो उन्होंने खुलकर इसका जवाब दिया. एक्ट्रेस ने बताया, “अब जब शूटिंग शुरू हो चुकी है, तो शायद मैं ये बात कह सकती हूं. हां, मैं ऑडिशन के लिए गई थी और तीन सीन पर अच्छी तरह से काम किया था. उस वक्त उन्हें मेरा काम काफी पसंद भी आया था.” श्रीनिधि ने ये भी बताया कि, “उस समय केजीएफ 2 रिलीज हुई ही थी और लोगों को हमारी जोड़ी बहुत पसंद आई थी. मैंने सुना था कि यश ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा रहे हैं और उसी दौरान मेरा ऑडिशन हुआ था. मुझे लगा कि अगर वो रावण होंगे और मैं सीता, तो हमारी जोड़ी निगेटिव और पॉजिटिव किरदारों में एक-दूसरे के सामने होगी. शायद लोग हमें इस रूप में देखना पसंद नहीं करते.”
श्रीनिधि शेट्टी बोलीं- साई पल्लवी को…
श्रीनिधि शेट्टी ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने कोशिश की, लेकिन शायद यह किरदार उनके लिए नहीं था. उन्होंने साई पल्लवी को सीता के रोल के लिए एक बेहतरीन चॉइस बताया. एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म हिट 3 में नजर आएंगी, जो 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये उनकी पहली तेलुगु फिल्म है और इसमें वह नानी के साथ रोमांस करते दिखेंगी. फिल्म एक्शन, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










