Raid 2 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड धमाका, अजय देवगन से हिला बॉक्स ऑफिस, कमाए इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 May 2025 3:06 PM

विज्ञापन

Raid 2 Box Office collection

Raid 2 Worldwide Box Office Collection: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2, 1 मई को सिनेमाघरों नें रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. इसने तीन दिनों में भारत में 31 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्लडवाइड भी ये धूम मचा रही है. आइये जानते हैं अब तक इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Raid 2 Worldwide Box Office Collection: अजय देवगन की ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. पहले दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दोहरे अंकों में ओपनिंग दर्ज की. सफल फ्रैंचाइज का हिस्सा रही इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 18 करोड़ रुपये की कमाई की. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित मूवी साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है. इसे सनी देओल की जाट और संजय दत्त की भूतनी से जबरदस्त टक्कर मिली. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की.

रेड 2 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

‘रेड 2’ को ओपनिंग डे पर मजदूर दिवस की छुट्टी का सहारा मिला. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की मूवी ने दो दिनों में वर्ल्डवाइड 40.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. जल्द ही यह 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. शुक्रवार, 02 मई 2025 को रेड 2 की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 19.23 प्रतिशत थी. पहले वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को मूवी की कमाई लगभग 65 करोड़ के बीच हो सकती है.

रेड ने इन मूवी के रिकॉर्ड को तोड़ा

अजय देवगन की सिंघम अगेन ने पहले दिन भारत में 43.40 करोड़ और दुनिया भर में 52.20 करोड़ की कमाई की थी. रेड 2 इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. अजय की दूसरी हालिया फिल्में शैतान और मैदान ने पहले दिन क्रमशः 21.50 करोड़ और 10.40 करोड़ कमाए, जिसका मतलब है कि रेड 2 ने उन दोनों को पीछे छोड़ दिया है.

रेड 2 के बारे में

रेड 2 पहली फिल्म की घटनाओं के सात साल बाद की कहानी है और इसमें आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की वापसी देखने को मिलती है, जो एक मनोहर धनकर उर्फ ​​दादा मनोहर भाई के घर में छापा मारते हैं. वाणी कपूर ने अजय की पत्नी का किरदार निभाया है. रितेश विलेन के रोल में है.

यह भी पढ़ें- Retro Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी सूर्या की रेट्रो पर बरसे नोट, जानें अब तक की टोटल कमाई

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola