Raid 2 vs Bhool Chuk Maaf: अजय देवगन या राजकुमार राव? बॉक्स ऑफिस पर किसने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Raid 2 vs Bhool Chuk Maaf
Raid vs Bhool Chuk Maaf: गुरुवार को 'भूल चूक माफ' ने कमाई में मारी बाजी मार ली है. लेकिन कुल कलेक्शन में अभी भी 'रेड 2' सबसे आगे है. ऐसे में आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.
Raid vs Bhool Chuk Maaf: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बॉलीवुड फिल्मों के बीच काटे की टक्कर देखने को मिल रही है. पहली अजय की ‘रेड 2’ और दूसरी राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’. यह दोनों ही फिल्में एक दूसरे से काफी अलग हैं. जहां एक क्राइम-थ्रिलर (रेड 2), तो वहीं, एक रोमांटिक-कॉमेडी (भूल चूक माफ) है. हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से खूब रिस्पांस मिल रहा है. लेकिन कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस का राजा कौन है, आइए बताते हैं.
भूल चूक माफ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म का निर्देशन करण शर्मा की ओर से किया गया है. अबतक फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई कर ली है. वहीं, गुरुवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 3.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 44.00 करोड़ हो जाती है.
रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन और वाणी कपूर की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से तिकी हुई है, जिसके असर इसकी बॉक्स ऑफिस कमाई पर साफ नजर आ रहा है. फिल्म क गुरुवार के कलेक्शन पर नजर डालें तो रेड 2 ने महज 0.7 यानी 7 लाख का कलेक्शन किया है. हालांकि, नेट कलेक्शन के मामले में फिल्म ने अबतक 165.1 करोड़ की कुल कमाई की है.
अब इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से साफ है कि गुरुवार की बाजी भूल चूक माफ ने मारी है, लेकिन नेट कलेक्शन के मामले में अजय देवगन की ‘रेड 2’ अभी भी आगे है.
यह भी पढ़े: Hera Pheri 3 से परेश रावल की एग्जिट पर जॉनी लीवर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बैठकर बात करें…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










