Raid 2 Verdict Flop or Hit: अजय देवगन की ‘रेड 2’ हिट या फ्लॉप, बॉक्स ऑफिस का फाइनल रिपोर्ट कार्ड आउट

Updated:
विज्ञापन

Raid 2 Verdict Flop or Hit

Raid 2 Verdict Flop or Hit: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 171.76 करोड़ की कमाई की. क्या ये फिल्म हिट हुई? जानें कलेक्शन, बजट और वर्डिक्ट.

विज्ञापन

Raid 2 Verdict Flop or Hit: अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसपर दर्शकों से लेकर क्रिटिक तक ने खूब प्यार लुटाया. साथ ही फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए अपनी जगह मजबूत बनाई. लेकिन अब इसकी कमाई पर ब्रेक लग चूका है. ऐसे में इस क्राइम-थ्रिलर ने कितने करोड़ पर ब्रेक लगाया है, आइए बताते हैं.

रेड 2 का लाइफटाइम कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 120 करोड़ के बजट पर बनी अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने कुल घरेलू कलेक्शन 171.76 करोड़ का किया. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 235.36 करोड़ तक पहुंचा. इस हिसाब से फिल्म ने अपने बजट से दोगुनी से भी ज्यादा कमाई की है, जिससे यह साफ होता है कि फिल्म एक हिट है.

हाउसफुल 5 और जाट जैसी फिल्मों को पछाड़ा

‘रेड 2’ की खास बात ये रही कि हाउसफुल 5, जाट, केसरी चैप्टर 2 और सिकंदर जैसी फिल्मों की रिलीज के बावजूद इसकी कमाई रुकी नहीं. यह अजय देवगन की ब्रैंड वैल्यू और फिल्म की मजबूत कहानी का ही असर है. फिल्म में अजय देवगन ने फिर एक बार अमय पटनायक की भूमिका निभाई है, जो सिस्टम के खिलाफ लड़ता है. वहीं, इस बार इलियाना की जगह वाणी कपूर उनकी पत्नी के रोल में थीं. जबकि, सौरभ शुक्ल के साथ रितेश देशमुख ने निगेटिव शेड में विलेन का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया.

अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Week 2: 40.6 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Week 3: 20.5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Week 4: 8.25 करोड़ रुपये
Raid 2 Box Office Collection Week 5: 5.25 करोड़ रुपये
Raid 2 Box Office Collection Week 6: 2 करोड़

रेड 2 टोटल कलेक्शन- 171.76 करोड़

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ या कमल हासन की ‘ठग लाइफ’? बो बॉक्स ऑफिस पर किसकी बादशाहत खत्म

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola