Raid 2 Box Office Collection: 'रेड 2' बनी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर, 'रेड' से 'जाट' तक सबको दी मात

Raid 2 OTT Release
Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' ने रिलीज के ओपनिंग डे पर तबाही मचा दी है. 18.25 करोड़ रुपए पहले दिन कमाकर फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसी के साथ यह ब्लॉकबस्टर बनने के करीब भी पहुंच गई है.
Raid 2 Box Office Collection: राज कुमार गुप्ता कीनिर्देशित ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में आते ही छा गई है. फिल्म को क्रिटिक और दर्शकों से खूब दमदार रिस्पांस मिल रहा है, जिसमें लीड रोल अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख निभा रहे हैं. यह साल 2018 की ‘रेड’ की सीक्वल फिल्म है. इसमें अजय देवगन एक बार फिर आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में वापसी किए हैं, जो शहर में हुए एक बड़े घोटाले की जांच करता है. अब फिल्म के कमाई की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिनमें खुद इस फिल्म का पहला भाग रेड भी शामिल है.
रेड 2 ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर ने 18.25 करोड़ की कमाई के साथ पहले दिन इन फिल्मों के रिकार्ड्स को मात दे चुकी है. इनमें नीचे दी गई फिल्में शामिल हैं:-
- दृश्यम- 5.8 करोड़
- केसरी चैप्टर 2- 7.5 करोड़
- सिंघम- 8.94 करोड़
- गोलमाल 3- 8.00 करोड़
- जाट- 9.5 करोड़
- रेड- 10.04 करोड़
- दे दे प्यार दे- 10.41 करोड़
- सन ऑफ सरदार- 10.72 करोड़
- बोल बच्चन- 12.10 करोड़
- तान्हाजी- द- अनसंग वॉरियर 15.10 करोड़
- शैतान- 15.21 करोड़
- दृश्यम 2- 15.38 करोड़
रेड 2 के बारे में…
रेड 2 के डायरेक्शन की कमान राजकुमार गुप्ता ने संभाली है. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं तो वहीं, रितेश देशमुख विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं. जबकि, इस बार इलियाना की जगह वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी की भूमिका अदा कर रही हैं. फिल्म में सौरभ शुक्ला और अमित स्याल भी अहम भूमिकाओं में हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 का बजट महज 40 करोड़ है.
यह भी पढ़े: Box Office Report: रेट्रो, रेड 2, द भूतनी या हिट 3? ओपनिंग में बॉलीवुड पर साउथ की धाक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










