Box Office Report: रेट्रो, रेड 2, द भूतनी या हिट 3? ओपनिंग में बॉलीवुड पर साउथ की धाक

Raid 2 vs Retro vs The Bhootnii vs Hit 3
Raid 2 vs Retro vs The Bhootnii vs Hit 3: गुरुवार को एक साथ रिलीज हुई रेड 2, रेट्रो, हिट 3 और द भूतनी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन ओपनिंग पर सिर्फ एक ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक बनाई है.
Raid 2 vs Retro vs The Bhootnii vs Hit 3: गुरुवार, 1 मई को सिनेमाघरों में एक साथ चार फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से दो बॉलीवुड- रेड 2, द भूतनी. और दूसरी साउथ की फिल्में- रेट्रो और हिट 3. इन चारों ही फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है, लेकिन कमाई में सिर्फ एक ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के गद्दी की कमान संभाल रखी है. ऐसे में अगर आपने अबतक इन चारों फिल्मों में से किसी को भी नहीं देखा और कलेक्शन के आधार पर फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं 1 मई का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट डिटेल में…
रेट्रो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
सूर्या की साउथ एक्शन मूवी ‘रेट्रो’ ने रिलीज होते बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. कार्तिक सुब्बाराज की ओर से निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को 60 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया है. वहीं, अब ओपनिंग डे पर फिल्म ने 30% कमाई कर ली है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रेट्रो ने 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ यह फिल्म गुरुवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.
रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की एक्शन-थिलर ‘रेड 2’ का निर्देशन राज कुमार गुप्ता की ओर से किया गया है. यह फिल्म 2018 की ‘रेड’ का सीक्वल है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की अनुसार, रेड 2 ने पहले दिन 18.25 करोड़ रुपए कमाए थे. फिल्म की कहानी शहर में फैल रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के संघर्ष पर केंद्रित है.
हिट 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
साउथ सुपरस्टार नानी और श्रीनिधि शेट्टी की तमिल फिल्म ‘हिट 3’ का निर्देशन सैलेश कोलानु ने किया है. यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा एक्शन और वायलेंस से भरपूर मूवी है. फिल्म ने पहले दिन 18 करोड़ की कमाई की है. हालांकि, सोशल मीडिया पर फिल्म का क्रेज सातवें आसमान पर देखने को मिल रहा है.
द भूतनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
संजय दत्त, मौनी रॉय की हॉरर-कॉमेडी ने ओपनिंग डे पर 0.65 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव की ओर से किया गया है. फिल्म पहले ही दिन फ्लॉप होते नजर आ रही है, जिसके बाद यह जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम तोड़ सकती है.
चारों फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन से यह साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का दबदबा है. रेट्रो ने सबसे ज्यादा कमाई कर गुरुवार के बाकी फिल्मों को पछाड़ इसमें अजय देवगन की रेड 2 भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










