Raid 2 Advance Booking: दूसरे दिन 'रेड 2’ की एडवांस बुकिंग में तगड़ा इजाफा, कमाई ने डंका बजा दिया

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :01 May 2025 7:51 AM
विज्ञापन
Raid 2 Box Office Collection Day 32:

Raid 2 Box Office Collection Day 32:

Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड मूवी 'रेड 2' सिर्फ दो दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रविवार से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई और अब उसे दो दिन होने जा रहे. ऐसे में आइए बताते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितने टिकट्स बेचे हैं.

विज्ञापन

Raid 2 Advance Booking Day 2: अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर ब्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अमय पटनायक के किरदार में अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘रेड 2’ के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं. इस बार फिल्म में उनके साथ दो नए चेहरे नजर आएंगे. पहला खलनायक की भूमिका में रितेश देशमुख और दूसरी इलियाना की जगह वाणी कपूर पार्ट 2 में अजय देवगन की पत्नी का रोल कर रही हैं. यह फिल्म 1 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है. रविवार, 27 अप्रैल से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. पहले दिन धांसू कमाई करने के बाद दूसरे दिन कमाई में इजाफा देखने को मिला है. ऐसे में आइये जानते हैं ‘रेड 2’ ने दूसरे दिन कितने टिकट्स बेचे हैं.

रेड 2 एडवांस बुकिंग कलेक्शन डे 2

रविवार, 27 अप्रैल से शुरू हुई ‘रेड 2’ की एडवांस का आज दूसरा दिन है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन सोमवार सुबह 10 बजे तक 3956 शोज के लिए कुल 29580 टिकटों की हो गई है, जिसके बाद फिल्‍म ने रिलीज से पहले 92.19 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है. वहीं, अगर ब्‍लॉक सीटों की बात करें तो फिल्म ने अबतक करीब 2.06 करोड़ की कमाई की है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं, पुरे दिन की कमाई के बाद इनमें शानदार इजाफा दर्ज किया जा सकता है. मालूम हो रेड 2 ने पहले दिन महज 1.02 करोड़ टिकट्स बेचे थे.

कितने शहरों में ज्यादा टिकट्स बीके?

रेड 2 के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए सबसे ज्यादा टिकट्स महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, वेस्ट बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तमिल नाडु में रेड 2 के सबसे ज्यादा टिकट्स बुक हुए.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 11: 11वें दिन भी ‘केसरी चैप्टर 2’ ने मारी झपट, जाट की नैया डगमगाई

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola