Pushpa 2 OTT: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर कहर बरपा रही ‘पुष्पा 2’, रिलीज के 4 दिन बाद ही बना दिया ये रिकॉर्ड
Pushpa 2 OTT: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को ओटीटी पर स्ट्रीम हुए अभी 4 ही दिन हुए हैं और फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. यह फिल्म पश्चिमी ऑडियंस को काफी प्रभावित कर रही है.
Pushpa 2 OTT: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. इस फिल्म को स्ट्रीम हुए अभी 4 ही दिन हुए हैं और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला है, जिसे जानने के बाद एक्टर के फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. यह फिल्म पश्चिमी ऑडियंस पर रूल कर रही है और उनके दिलों में खास जगह भी बना रही है. आइए बताते हैं कैसे.
पुष्पा 2 ने 4 दिन में बनाया ये रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने ओटीटी पर रिलीज होने के चार दिन बाद ही पश्चिमी दर्शकों का दिल जीत लिया है. यह फिल्म सात देशों में नंबर वन पर राज कर रही है. साथ ही यह फिल्म वैश्विक गैर-अंग्रेजी कैटेगरी में 5.8 मिलियन व्यूज बटोरते हुए दूसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की कर रखी है.
पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बॉक्स ऑफिस में फिल्म ने कुल 1233.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और वैश्विक स्तर पर इसने 1741.75 करोड़ रुपये अपने नाम किए हैं. यह फिल्म रिलीज के बाद से ही बवाल काट रही है. साथ ही रिकार्ड्स के मामले में बॉलीवुड से लेकर कई साउथ फिल्मों के जबरदस्त रिकार्ड्स को तोड़ते हुए फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है.
पुष्पा 2 की स्टार कास्ट
पुष्पा 2 एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी लाल चंदन की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन की पत्नी श्रीवल्ली का किरदार निभाया है, जबकि फहाद फासिल निगेटिव रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में जगपति बाबू, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज, सुनील और अन्य कलाकार शामिल हैं.
यह भी पढ़े: Game Changer OTT Release: राम चरण की 500 करोड़ी फिल्म का होगा OTT डेब्यू, जानें कब और कहां देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







