Param Sundari में काम करने को लेकर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे अपनी जड़ों की ओर लौटने का एहसास कराया

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 26 Aug 2025 6:21 PM

विज्ञापन

जाह्नवी कपूर ने फिल्म परम सुंदरी में काम करने पर की बात. Photo Source: Instagram

Param Sundari: जाह्नवी कपूर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर रोमांटिक फिल्म 'परम सुंदरी' में अपनी भूमिका और फिल्म से जुड़ाव पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. जानें क्यों उन्होंने इस रोमांटिक कॉमेडी को चुना और फिल्म की खास बातें.

विज्ञापन

Param Sundari: जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही कई मलयाली कलाकारों और दर्शकों ने उनके उच्चारण और किरदार पर सवाल उठाए हैं. मलयालम अभिनेत्री-सिंगर पवित्रा मेनन और कंटेंट क्रिएटर स्टेफी ने भी फिल्म में जान्हवी की कास्टिंग पर नाराजगी जताई. इसी बीच, जान्हवी ने एक इंटरव्यू में अपने किरदार और फिल्म को लेकर पहली बार खुलकर बात की है.

यहां देखें ट्रेलर-

जाह्नवी ने क्यों चुनी ‘परम सुंदरी’?

ईटी डिजिटल को दिए इंटरव्यू में, जहां उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और निर्माता दिनेश विजान भी मौजूद थे, जाह्नवी ने कहा, “मैं अपनी जिंदगी के उस मोड़ पर थी, जब एक एक्ट्रेस से ज्यादा एक दर्शक के रूप में मैं एक रोमांटिक कॉमेडी देखना चाहती थी. एक ऐसी हल्की-फुल्की कहानी, जिसे देखते हुए चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहे. ‘परम सुंदरी’ ने मुझे वही मौका दिया और इसने मुझे अपनी जड़ों की ओर लौटने का एहसास कराया.”

किरदार और संस्कृति से जुड़ाव

जाह्नवी ने आगे कहा, “भले ही मैं मलयाली नहीं हूं और मेरी मां भी नहीं थीं, लेकिन फिल्म में मेरा किरदार आधा तमिल और आधा मलयाली है. मुझे हमेशा से साउथ की संस्कृति और वहां के सिनेमा में दिलचस्पी रही है. मैं मलयालम फिल्मों की बहुत बड़ी फैन हूं, इसलिए इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास है.”

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

‘परम सुंदरी’ एक इंटरकल्चरल रोमांस ड्रामा है, जिसमें दो अलग पृष्ठभूमि से आने वाले किरदारों की कहानी दिखाई गई है. एक दिल्ली से और दूसरा केरल से. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं, जबकि राजीव खंडेलवाल और आकाश दहिया अहम किरदारों में नजर आएंगे. तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Collection Day 13: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ फ्लॉप या ब्लॉकबस्टर? टोटल कलेक्शन्स में खुली पोल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola