War 2 Box Office Collection Day 13: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ फ्लॉप या ब्लॉकबस्टर? टोटल कलेक्शन्स में खुली पोल

Updated:
विज्ञापन
War 2 Box Office Collection Day 13

ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ के 13वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. Image Source: Instagram

War 2 Box Office Collection Day 13: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ ने 13वें दिन केवल 0.02 करोड़ की कमाई की. जानें अब तक का टोटल कलेक्शन, वर्ल्डवाइड आंकड़े और फिल्म हिट या फ्लॉप.

विज्ञापन

War 2 Box Office Collection Day 13: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करने के बावजूद अब सुस्त पड़ने लगी है. 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था और अब यह वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि भारत में इसका कलेक्शन 250 करोड़ के करीब है. हालांकि, इसे रजनीकांत की ‘कुली’ से कड़ी टक्कर मिल रही है.

ऐसे में आइए बताते हैं 13वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा.

वॉर 2 के 13वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वॉर 2’ ने रिलीज के 13वें दिन मात्र 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई भारत में 224.17 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, शाम तक इनमें उछाल की उम्मीद है.

बता दें कि पहले हफ्ते में फिल्म ने 204.25 करोड़ रुपये बटोरे थे, लेकिन दूसरे हफ्ते में वीकडेज पर इसका ग्राफ काफी गिर गया.

वॉर 2 का डे वाइज रिपोर्ट

War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 6- 9 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 7- 5.59 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 8: 4.71 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 9: 4 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 10: 6.2 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 11: 7.25 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 12: 2.15 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 13: 0.02 करोड़ (Early Reports)

War 2 Total Collection- 224.17 करोड़

यह भी पढ़े: War 2 vs Coolie Box Office Day 12: वॉर 2 या कुली? बॉक्स ऑफिस पर किसकी धाक और किसे मिली मात, कलेक्शन ने बता दिया

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola