Param Sundari Box Office Day 14: सिद्धार्थ- जान्हवी की फिल्म परम सुंदरी हुई फुस्स, टोटल कलेक्शन देख लगेगा जोर का झटका

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Sep 2025 10:57 AM

विज्ञापन

परम सुंदरी के 14वें दिन का कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम

Param Sundari Box Office Day 14: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी का बॉक्स ऑफिस पर हाल बहुत खराब है. फिल्म की कलेक्शन अब काफी कम हो गई है. 14वें दिन मूवी की बेहद कम हुई है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Param Sundari Box Office Day 14: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी का बैंड बॉक्स ऑफिस पर बज गया. फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए, लेकिन इसकी कमाई में कोई सुधार नहीं हुआ. सिद्धार्थ और जान्हवी की जोड़ी तो दर्शकों को खूब पसंद आई, लेकिन कहानी लोगों के दिलों को छू नहीं पाई. मूवी की कमाई अब लाखों में हो गई है और ये धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है. 14वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आपको बताते हैं.

14वें दिन का परम सुंदरी ने की महज इतनी कमाई

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर परम सुंदरी ने महज 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये शुरुआती नंबर्स पर और शायद शाम तक इसके नंबर्स बढ़ जाए. नेट कलेक्शन मूवी ने अभी तक सिर्फ 48.23 करोड़ रुपये का कर लिया है. फिल्म 50 करोड़ की कमाई से अभी भी दूर है. परम सुंदरी के कलेक्शन में कमी लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्में बागी 4 और द बंगाल फाइल्स की वजह से भी देखने को मिल रहा है.

भारत में परम सुंदरी का डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट

  • Param Sundari Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 3- 10.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 4- 3.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 5- 4.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 6- 0.08 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 7- 2.65 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 8- 1.75 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 9- 2 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 10- 2.5 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 11- 0.75 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 12- 0.9 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 13- 0.55 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 14- 0.03 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 48.23 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- The Bengal Files Box Office Collection Day 7: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई पास या फेल? कमाई रिपोर्ट ने दिया बड़ा झटका

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola