The Bengal Files Box Office Collection Day 7: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई पास या फेल? कमाई रिपोर्ट ने दिया बड़ा झटका

द बंगाल फाइल्स का 12वें दिन का कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम
The Bengal Files Box Office Collection Day 7: फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और उसके बाद भी वीकेंड पर स्पीड पकड़ नहीं पाई. विवेक अग्निहोत्री की मूवी टिकट खिड़की पर कमाल नहीं कर पाई. आइए आपको 7वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
The Bengal Files Box Office Collection Day 7: विवेक अग्निहोत्री की नयी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को बॉ्कस ऑफिस पर रिलीज हुए सात दिन हो गए. मूवी 5 सितंबर को थिएटर्स में लगी थी. फिल्म की चर्चा खूब हुई, लेकिन ये दर्शकों को टिकट खिड़की तक लाने में सफल नहीं हो सकी. मूवी शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखी. इसका मुकाबला टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ और हॉलीवुड हॉरर ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ से हुआ, जो अच्छा प्रदर्शन कर रही है. चलिए आपको ‘द बंगाल फाइल्स’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन कितनी कमाई की बताते हैं.
7वें दिन ‘द बंगाल फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर हुई पास या फेल?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द बंगाल फाइल्स’ ने 7वें दिन भारत में अभी तक 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये सुबह के आंकड़े है और शाम होने तक इसके फाइनल नंबर्स आ जाएंगे. कुल कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 7 सात दिन में जाकर 10.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा क्रास किया है.
जानें ‘द बंगाल फाइल्स’ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड
- The Bengal Files Collection Day 1- 1.75 करोड़ रुपये
- The Bengal Files Collection Day 2- 2.25 करोड़ रुपये
- The Bengal Files Collection Day 3- 2.75 करोड़ रुपये
- The Bengal Files Collection Day 4- 1.15 करोड़ रुपये
- The Bengal Files Collection Day 5- 1.35 करोड़ रुपये
- The Bengal Files Collection Day 6- 0.99 करोड़ रुपये
- The Bengal Files Collection Day 7- 0.01 करोड़ रुपये (Early Reports)
Total Collection- 10.25 करोड़ रुपये
‘द बंगाल फाइल्स’ से आगे निकली ‘बागी 4’
- Baaghi 4 Collection Day 1: 12 करोड़
- Baaghi 4 Collection Day 2: 9.25 करोड़
- Baaghi 4 Collection Day 3: 10 करोड़
- Baaghi 4 Collection Day 4: 0.03 करोड़
- Baaghi 4 Collection Day 5: 4 करोड़
- Baaghi 4 Collection Day 6: 2.29 करोड़
टोटल कलेक्शन- 42 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Baaghi 4 की कमाई 42 करोड़ रुपये, मंदिर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, भगवान भोले का लिया आशीर्वाद, VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




