Param Sundari Box Office Collection Day 9: 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' ने छीना 'परम सुंदरी' का बॉक्स ऑफिस जलवा, कमाई में आई गिरावट
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Sep 2025 8:14 AM
‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम
Param Sundari Box Office Collection Day 9: तुषार जलोटा निर्देशित परम सुंदरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब फीकी पड़ गई है. मूवी की कमाई घटती जा रही है. चलिए आपको 9वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
Param Sundari Box Office Collection Day 9: तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी परम सुंदरी को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा- परम के किरदार में दिखे हैं, जबकि जान्हवी- सुंदरी की भूमिका में नजर आई है. इनके साथ ही संजय कपूर, सिद्धार्थ शंकर, मंजीत सिंह, रेंजी पनिक्कर और इनायत वर्मा भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया. आइए आपको फिल्म के9वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
परम सुंदरी ने 9वें दिन की बेहद कम कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, परम सुंदरी ने शनिवार यानी 6 सितंबर को करीब 0.01 करोड़ रुपये की कमाई की है. ये शुरुआती आंकड़े है जो शाम तक थोड़े बदल सकते हैं. फिल्म की कुल कमाई अबतक 41.61 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इस वीकेंड कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि बागी 4, द बंगाल फाइल्स और हॉलीवुड हॉरर फ्रेंचाइजी की नई फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स रिलीज हो चुकी है. इन फिल्मों के सामने परम सुंदरी का हाल बेहाल हो गया है.
जानें परम सुंदरी का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- Param Sundari Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़ रुपये
- Param Sundari Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़ रुपये
- Param Sundari Box Office Collection Day 3- 10.25 करोड़ रुपये
- Param Sundari Box Office Collection Day 4- 3.25 करोड़ रुपये
- Param Sundari Box Office Collection Day 5- 4.25 करोड़ रुपये
- Param Sundari Box Office Collection Day 6- 0.08 करोड़ रुपये
- Param Sundari Box Office Collection Day 7- 2.65 करोड़ रुपये
- Param Sundari Box Office Collection Day 8- 1.85 करोड़ रुपये
- Param Sundari Box Office Collection Day 9- 0.01 करोड़ रुपये (Early Reports)
टोटल कमाई- 41.61 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें– Fact Check: सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की बेटी की पहली तसवीर आई सामने? जानें वायरल फोटो का सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










