अर्पिता शर्मा की EID पार्टी में MS Dhoni की पत्नी दिखीं बेहद हसीन, Ziva को देखते ही फैंस करने लगे ये कमेंट

अर्पिता खान के स्टार-स्टड ईद बैश में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने शोभा बढ़ाई. सामने एक वीडियो आया है, जिसमें साक्षी पार्टी के लिए क्रीम कलर का लहंगा में नजर आ रही है.
Aayush-Arpita Eid Party: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा ने भव्य ईद पार्टी का आयोजन किया. इसमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों ने शिरकत की. इस बैश में सलमान, कंगना रनौत, कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी सहित कई अन्य स्टार्स नजर आए. इस पार्टी की शान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी बनी. वो अपनी बेटी जीवा के साथ आई.
अर्पिता खान के स्टार-स्टड ईद बैश में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने शोभा बढ़ाई. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. साक्षी ने पार्टी के लिए क्रीम कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लगी. जीवा भी एथनिक लुक में दिखी. वो काफी प्यारी लग रही थी. साक्षी ने उसका हाथ पकड़ा हुआ था.
वीडियो पर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, यार जीवा कितनी बड़ी हो गई है. एक अन्य यूजर ने लिखा, सिंपल और सो क्यूट. एक यूजर ने लिखा, कितनी प्यारी लग रही जीवा. एक यूजर ने लिखा, इतनी जल्दी क्यों है उनका. बता दें कि इस पार्टी में दिशा पाटनी, साहिल खान, पलक तिवारी, एमसी स्टैन, कैटरीना कैफ, इब्राहिम अली खान, आमिर खान, कार्तिक आर्यन ने चार चांद लगाया.
Also Read: Aayush-Arpita Eid Party Live: अर्पिता खान की ईद पार्टी में इन स्टार्स ने लूटी महफिल,कंगना सहित ये सेलेब्स दिखे
सलमान खान हर साल ईद पर अपने प्रशंसकों को बधाई देते हैं. अभिनेता ने इस साल भी ऐसा किया. सलमान ने शनिवार शाम अपने मुंबई स्थित आवास के बाहर खड़े प्रशंसकों का अभिवादन किया. उनके साथ उनके पिता सलीम खान भी नजर आए. वहीं, शुक्रवार रात सलमान ने आमिर खान के साथ ये तस्वीर शेयर कर लिखा था, ‘चांद मुबारक’.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










