Mastiii 4 Teaser: चार गुना एक्स्ट्रा दोस्ती, कॉमेडी और शैतानी के साथ लौटी 'मस्ती 4', रितेश-आफताब-विवेक की फिल्म का जारी हुआ रोमांचक टीजर

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :23 Sep 2025 2:53 PM
विज्ञापन
Mastiii 4 Teaser

मस्ती 4 का टीजर रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Mastiii 4 Teaser: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'मस्ती' का चौथा पार्ट 21 नवंबर को रिलीज होगा. अब फिल्म का टीजर सामने आ गया, जिसे देखकर फैन्स ने मजेदार रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

Mastiii 4 Teaser: ‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी के फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है. मंगलवार को मेकर्स ने मस्ती 4 का टीजर रिलीज कर दिया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मेकर्स ने इस बार फैंस को चार गुना शैतानी, दोस्ती और कॉमेडी पेश करने का वादा किया है. ऐसे में अगर आप भी फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए आपको पूरी डिटेल देते हैं.

मस्ती 4 के टीजर में क्या खास?

टीजर की शुरुआत पहली तीन फिल्मों की झलकियों से होती है और फिर ‘मस्ती 4’ की एंट्री होती है. आफताब शिवदासानी का किरदार हमेशा की तरह नया आइडिया लेकर आता है. जिसके बाद विवेक ओबेरॉय उन्हें चेतावनी देते हैं कि जब-जब ऐसा हुआ है, कोई बड़ा कांड जरूर हुआ है. फिर रितेश देशमुख, विवेक और आफताब फिर से अपने अंदाज में लड़कियों के पीछे भागते दिख रहे हैं.

आफताब टीजर में कहते भी हैं, “पार्ट 1, 2 और 3 को भूल जाओ, अब होगी मस्ती 4.”

फैन्स का रिएक्शन

टीजर पर फैन्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. जहां एक यूजर ने लिखा, “आ गए मस्तीखोरों.” वहीं, दूसरे ने कहा, “कपिल शर्मा कहां है?” जबकि, कई लोगों ने इसे विवेक ओबेरॉय का शानदार कमबैक बताया.

कब रिलीज होगी फिल्म?

टीजर में मेकर्स ने यह साफ कर दिया कि ‘मस्ती 4’ 21 नवंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के राइटर और डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पहले आई थी मस्ती, फिर ग्रैंड मस्ती, फिर ग्रेट ग्रैंड मस्ती और अब होगी मस्ती 4. इस बार शैतानी, दोस्ती और कॉमेडी सब 4 गुना होगी.”

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय-अरशद की फिल्म ने बनाया एक और रिकॉर्ड, अजय देवगन के बाद आदित्य कपूर की फिल्म को पछाड़ा, अगला टारगेट राजकुमार राव

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola