Maidaan के असफल होने पर फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अजय देवगन की…
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Sep 2024 7:42 AM
maidaan
फिल्म मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन किया. फिल्म सिर्फ 60 करोड़ रुपये कमाने में ही सफल हो सकी. मूवी में अजय देवगन ने मुख्य किरदार निभाया है. अब फिल्म के फ्लॉप होने पर फिल्म के डायरेक्टर अमित शर्मा ने इसपर प्रतिक्रिया दी है.
Maidaan: फिल्म मैदान भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के लाइफ की कहानी को दिखाती है. मूवी में अजय देवगन ने सैयद रहीम का किरदार निभाया था. मूवी में प्रियमणि, रहीम की पत्नी की भूमिका में नजर आई थी. स्पोर्ट्स ड्रामा अप्रैल में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. फिल्म की कहानी दर्शकों को लुभा नहीं पायी और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. अब इसके फ्लॉप होने पर फिल्म के डायरेक्टर अमित शर्मा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मैदान के असफल होने पर क्या बोले अमित शर्मा
फिल्म मैदान के असफल होने अमित शर्मा ने डीएनए से बातचीत में कहा, ”जब फिल्म रिलीज हुई तो बहुत सारे लोगों ने इसे नहीं देखा. लेकिन जिसने भी देखा उसने तारीफ की. सबने इसकी सराहाना की. मैं सिनेमाघरों का चक्कर लगा रहा था और मैंने दर्शकों का रिएक्शन देखा. ये अमेजिंग था. जब ये ओटीटी पर रिलीज हुआ, तो मुझे खूब सारे मैसेज और मेल आए. बहुत सारे लोगों ने मुझसे कहा कि उन्हें यह फिल्म सिनेमाघरों में देखनी चाहिए थी, लेकिन आप लोगों को सिनेमाघरों में जाने के लिए फोर्स नहीं कर सकते.”
अमित शर्मा ने और क्या कहा
अमित शर्मा ने आगे कहा कि, ”ऑफ कोर्स, ये आपके दिमाग में आता है कि जब दर्शक इसकी तारीफ कर रहे हैं तो इसके नंबर्स क्यों नहीं बढ़ रहे. लेकिन मैं कोई वजह नहीं खोज पा रहा हूं कि नंबर्स क्यों नहीं बढ़े.”
किस ओटीटी पर मैदान हुई रिलीज
अगर आपने फिल्म मैदान को सिनेमाघरों में नहीं देखा तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया
अजय देवगन की मूवी मैदान का बजट करीब 200 करोड़ रुपये का था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई और इसने सिर्फ 60 करोड़ रुपये ही कमाए.
Also Read- Ajay Devgn: सिंघम अगेन से लेकर रेड 2 तक, बाजीराव सिंघम बनकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे अजय देवगन
Also Read- Auron Mein Kahan Dum Tha OTT: अजय देवगन की मूवी हुई इस ओटीटी पर रिलीज, घर बैठे वीकेंड पर करें एंजॉय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










