Auron Mein Kahan Dum Tha OTT: अजय देवगन की मूवी हुई इस ओटीटी पर रिलीज, घर बैठे वीकेंड पर करें एंजॉय

Auron Mein Kahan Dum Tha
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ अब ओटीटी पर आ गई है. वीकेंड पर आप घर बैठे मूवी देखकर एंजॉय कर सकते हैं. अब ये किस ओटीटी पर उपलब्ध है, आपको बताते हैं.
Auron Mein Kahan Dum Tha OTT: फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी में अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी दर्शकों को देखने मिली. नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म में यंग अजय के रोल में शांतनु महेश्वरी और यंग तब्बू के किरदार में सई मांजरेकर दिखी थी. फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे. फाइनली ये ओटीटी पर आ रही है. दर्शक किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे देख सकते हैं, आपको बताते हैं.
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘औरों में कहां दम था’ हुई रिलीज
‘औरों में कहां दम था’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने बाद अब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. हालांकि इसमें एक ट्विस्ट है. मूवी को किराये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है. इसे किराए पर लेने के लिए आपको 349 रुपये चुकाने होंगे.
क्या है फिल्म की कहानी
‘औरों में कहां दम था’ की कहानी 2000 से 2023 के बीच की है. इसमें एक लव स्टोरी दिखाई गई है. कोर्ट कृष्णा को कई हत्याओं का दोषी ठहराता है और उसे आजीवन कारावास की सजा मिलती है. जिसके बाद वसुधा उसे डिवोर्स देकर अभिजीत से शादी कर लेती है. 23 साल बाद जेल से रिहा होने के बाद कृष्णा, वसुधा को देखने के लिए तड़पता है. 23 साल बाद आखिरी बार दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं. ये एक इमोशनल लव स्टोरी है.
‘औरों में कहां दम था’ बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी या फ्लॉप
बॉक्स ऑफिस पर ‘औरों में कहां दम था’ का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. रिलीज के पांच दिनों बाद मूवी ने सिर्फ 12 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये मूवी बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. अजय देवगन की ‘मैदान’ के बाद ये उनकी इस साल की सबसे खराब मूवीज में से एक थी.
Also Read- KBC 16: अजय देवगन को लेकर इस कंटेस्टेंट ने कह दी ऐसी बात, बिग बी बोले- लड़ाई हो जाए…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










