ePaper

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बिजनेस में हेमंत की जगह करण को हेड बनाएगा मिहिर, फैसले से सब होंगे हैरान, क्या परिवार में होगा हंगामा?

Updated at : 09 Sep 2025 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का लेटेस्ट ट्रैक, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में दिखाया जाएगा कि मिहिर, करण को भारत बुला लेता है. नंदिनी और पूरा परिवार उसे देखकर काफी खुश हो जाता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मिहिर एक बड़ा फैसला लेता है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में दिखाया जा रहा है कि तुलसी और मिहिर की बेटी परी अपने ससुराल में नये दिक्कतें लेकर आ रही है. वह अपने ससुराल वालों पर झूठे आरोप लगाती है और लड़ाई लगवाती है. परी ये सब ऐसा इसलिए कर रही है कि क्योंकि वह तलाक लेकर अपने एक्स बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती है. दूसरी तरफ नंदिनी भारत आ गई है और वापस नहीं जाना चाहती है. इस बीच मिहिर एक प्लान बनाता है और करण को भारत बुला लेता है.

बिजनेस में हेमंत की जगह मिहिर ने करण को दिया

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि मिहिर डिनर टेबल पर एक बड़ा अनाउंसमेंट करता है. वह अपने बेटे करण को नया बिजनेस हेड ऑफ ऑपरेशंस का पोस्ट ऑफर करता है. हेमंत इस फैसले से चौंक जाता है और वह इस बारे में मिहिर से पूछता है. मिहिर से वह कहता है कि ये ऑफर पहले उसे उन्होंने दी थी. मिहिर कहता है कि पहले वह इस पोस्ट पर हेमंत के बारे में सोच रहा था, लेकिन अब ये पोस्ट वह करण को दे रहा. मिहिर के इस अनाउंसमेंट से परिवार में खलबली मच जाती है औ सारे लोग हैरान हो जाते हैं.

जानें आज के एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गैस लीक का सारा दोष परी अपनी सास इंदिरा और ननद प्रिया पर लगा देती है. दूसरी तरफ परी नये सिम कार्ड से प्रिया के होने वाले पति अक्षय़ को कॉल करती है और परिवार की बुराई करती है. वह अक्षय को प्रिया से शादी नहीं करने की सलाह देती है. अक्षय ये बात प्रिया को बताता है, लेकिन उसे मालूम नहीं कि ये कॉल परी ने उसे किया था. हालांकि प्रिया को शक होता है कि ये सब परी ने ही किया होगा.

यह भी पढ़ेंKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी की बेटी परी बनते जा रही विलेन, विदेश से नंदिनी से मिलने आएगा ये खास शख्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola