Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review: तीन शादियों के झंझट में फंसा कपिल शर्मा, क्या मिलेगा उसे असली प्यार? कहानी है मजेदार

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :12 Dec 2025 7:44 AM
विज्ञापन
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review

किस किसको प्यार करूं 2 का रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review: कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बड़े पर्दे पर आज रिलीज हो गई. फिल्म में कपिल के अलावा त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान हैं. मूवी की कहानी काफी मजेदार है, जिसमें कपिल की तीन शादी हो जाती है.

विज्ञापन

फिल्म: किस किसको प्यार करूं 2
निर्देशक: अनुकल्प गोस्वामी
अवधि: 2 घंटे 24 मिनट
कलाकार: कपिल शर्मा, मंजोत सिंह, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, आयशा ख़ान, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा, सुशांत सिंह और जैमी लीवर
रेटिंग: 3.5 स्टार
प्लेटफॉर्म: थिएटर्स

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review: कपिल शर्मा, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान स्टारर फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ आज रिलीज हो गई. फिल्म का ट्रेलर काफी फनी था और इसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया था. फिल्म की कहानी मोहन (कपिल शर्मा) की है, जिसे तीन-तीन शादियां करनी पड़ती है. इस बीच उसकी लाइफ में उसकी अधूरी मोहब्बत सानिया (हीरा वनिया) वापस आ जाती है. अब यही सवाल खड़ा होता है- क्या तीन-तीन शादियों की इस अफरातफरी के बाद मोहन को उसका सच्चा प्यार मिल पाएगा? क्या वह इस पेचीदा हालात से बाहर निकल सकेगा?

कपिल का दमदार अभिनय और स्टारकास्ट की शानदार परफॉर्मेंस

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है कपिल शर्मा की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग. उनकी हाजिरजवाबी जहां दर्शकों को हंसते-हंसते लोटपोट कर देती है. वहीं कई सीन में उनका भावुक अभिनय भी हैरान कर देता है. कपिल ने केवल हास्य नहीं परोसा, बल्कि मोहन के दर्द, उलझन और रोमांटिक लम्हों को भी प्रभावी तरीके से निभाया है. हीरा वनिया, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान-चारों ने अपने-अपने किरदारों में पूरा दमखम दिखाया है. कपिल के साथ उनकी जोड़ी भी पर्दे पर अच्छी जमती है. मंजोत सिंह दोस्त की भूमिका में माहौल हल्का-फुल्का बनाए रखते हैं. इसके अलावा अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा, सुशांत सिंह और जैमी लीवर अपनी मौजूदगी से कहानी में और जान डालते हैं.

फैमिली एंटरटेनमेंट के साथ पुरानी यादों का तड़का

फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में कई ऐसे सीन हैं जो दर्शकों को खुलकर हंसने पर मजबूर कर देते हैं और उसके संवाद भी काफी असर छोड़ते हैं. संगीत ऐसा है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी उसके धुनें मन में गूंजती रहती हैं. तकनीकी स्तर पर फिल्म अच्छी तरह संभली हुई है-कई शॉट्स बेहद खूबसूरत हैं, एडिटिंग टाइट है और बैकग्राउंड स्कोर कहानी को और गहराई देता है. फिल्म की प्रस्तुति में शुरुआती 2000 के दशक की झलक मिलती है, जिससे एक हल्की-सी पुरानी यादों वाली फील भी आ जाती है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म का अक्षय कुमार ने किया धांसू रिव्यू, कहा- धुरंधर ने हैरान कर दिया, क्या जबरदस्त कहानी है

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola