Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 1: हिट या फुस्स? पहले दिन कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म की कमाई जान लग सकता है झटका
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Dec 2025 6:07 PM
किस किसको प्यार करूं 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, फोटो- इंस्टाग्राम
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 1: कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन बेहद धीमी शुरुआत की है. ऐसे में आइए बताते हैं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 1: किस किसको प्यार करूं 2 के जरिए कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने लौट आए हैं. उनकी 2015 की सुपरहिट फिल्म के इस सीक्वल को दर्शकों में लेकर काफी चर्चा थी. फिल्म 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई और इसकी सीधी टक्कर रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ से हो रही है, जो पहले से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. ऐसे में कपिल की कॉमेडी फिल्म पहले दिन दर्शकों को थिएटर तक कितना खींच पाई, इसपर आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से नजर डालते हैं.
किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने शाम 5 बजे तक लगभग 0.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. ये शुरुआती आंकड़े हैं और रात के शो के बाद कुल कलेक्शन में बढ़ोतरी संभव है.
फिर भी, साफ दिख रहा है कि धुरंधर की मजबूत पकड़ कपिल शर्मा की फिल्म की कमाई पर सीधा असर डाल रही है. अब नजरें वीकेंड पर टिकी हैं, जहां फिल्म के कलेक्शन में उछाल की उम्मीद है.
फिल्म की टीम और कहानी
इस सीक्वल का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है. फिल्म का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन, और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास-मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के तहत किया है.
फिल्म में कपिल शर्मा और मनजोत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। कपिल की पत्नियों के किरदार में आयशा खान, त्रिधा चौधरी, हीरा वरीना, और पारुल गुलाटी नजर आती हैं. कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो अलग-अलग धर्मों की महिलाओं से शादी कर बैठता है और फिर कॉमिक कन्फ्यूजन और झूठ के जाल में फंसता चला जाता है.
बता दें कि पहला भाग ‘किस किसको प्यार करूं’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 49.98 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और हिट साबित हुई. अब देखना पार्ट 2 क्या कमाल कर पाती है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar vs KKPK 2: बॉक्स ऑफिस क्लैश पर त्रिधा चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- फिल्म फिर भी बिकेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










