Dhurandhar Box Office Collection Day 8: 8वें दिन 200 करोड़ पार, बॉक्स ऑफिस पर फिर ‘धुरंधर’ साबित हुई रणवीर सिंह की फिल्म, जानें कुल कमाई
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Dec 2025 7:27 PM
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने 8वें दिन भी दमदार कमाई करते हुए 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में आइए बताते हैं अबतक का कुल कलेक्शन रिपोर्ट.
Dhurandhar Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की मच अवेटेड स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना रखी है. इस हाई-ऑक्टेन स्पाई ड्रामा में रणवीर एक भारतीय अंडरकवर एजेंट का किरदार निभा रहे हैं, जो ल्यारी के खतरनाक आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करता है. फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारों ने अपने दमदार अभिनय से कहानी को और मजबूत बनाया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह मल्टीस्टारर फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों का दिल जीतने में सफल रही है.
अब बात करते हैं फिल्म के आठवें दिन की कमाई की, जिसने एक बार फिर साबित किया है कि ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ की खिलाड़ी है.
धुरंधर ने आठवें दिन कितनी कमाई की?
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने आठवें दिन शाम 7 बजे तक भारत में 17.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन जमा किया है. इसके साथ ही ‘धुरंधर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 224.3 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है. रात के अंतिम शो के बाद आंकड़ों में और बढ़ोतरी के आसार हैं.
फिल्म अब ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ के इंडियन लाइफटाइम कलेक्शन 236.55 करोड़ को पीछे छोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुकी है. अगर रफ्तार ऐसी ही रही, तो ‘धुरंधर’ जल्द ही यह रिकॉर्ड तोड़ देगी.
धुरंधर डे वाइज कलेक्शन
- Dhurandhar Box Office Collection Day 1- 28 करोड़ रुपये
- Dhurandhar Box Office Collection Day 2- 32 करोड़ रुपये
- Dhurandhar Box Office Collection Day 3- 43 करोड़ रुपये
- Dhurandhar Box Office Collection Day 4- 23.25 करोड़ रुपये
- Dhurandhar Box Office Collection Day 5- 27 करोड़ रुपये
- Dhurandhar Box Office Collection Day 6- 26.5 करोड़ रुपये
- Dhurandhar Box Office Collection Day 7- 27 करोड़ रुपये
- Dhurandhar Box Office Collection Day 8- 17.05 करोड़ रुपये (Early Reports)
टोटल कमाई- 224.3 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










