Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection: फ्लॉप होने के कगार पर कपिल शर्मा की फिल्म, फिर भी इस मूवी का तोड़ दिया रिकॉर्ड, जानें टोटल कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Dec 2025 11:33 AM
किस किसको प्यार करूं 2 कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection: फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं है. फिल्म की कमाई हर दिन कम होती जा रही है. आइए कपिल शर्मा की मूवी का टोटल कलेक्शन आपको बताते हैं.
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection: कपिल शर्मा की लेटेस्ट फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2′ बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. फिल्म का कलेक्शन कुछ ही दिनों में लाखों पर आ गया है. कहानी दर्शकों को नहीं भा रही और मूवी की कमाई अभी तक 10 करोड़ रुपये ही हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में संघर्ष कर रही है. ये मूवी कॉमेडी किंग की फिल्म’किस किसको प्यार करूं 2’ का सीक्वल है. आइए 7वें दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.
‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने फिल्म फिरंगी के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2‘ की कमाई लगातार हर दिन बॉक्स ऑफिस पर गिरती जा रही है. रोमांटिक कॉमेडी मूवी में कपिल शर्मा के अलावा हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान ने महत्वपूर्ण किरदार में हैं. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन सिर्फ 0.75 करोड़ रुपये की कमाई की. अब तक मूवी ने टोटल कलेक्शन 10.85 करोड़ रुपये की है. भले ही मूवी की कमाई बहुत कम है, लेकिन फिर भी इसने कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. फिरंगी ने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया था.
डे वाइड ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का कलेक्शन
- किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 1.85 करोड़ रुपये
- किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 2.5 करोड़ रुपये
- किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 2.9 करोड़ रुपये
- किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 0.9 करोड़ रुपये
- किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 1.1 करोड़ रुपये
- किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 0.85 करोड़ रुपये
- किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 0.75 करोड़ रुपये
किस किसको प्यार करूं 2 टोटल कलेक्शन- 10.85 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










