Kingdom OTT Release: थिएटर्स में फ्लॉप के बाद ओटीटी पर किस्मत आजमाने आ रही है विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’, जानें कब और कहां देखें
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 26 Aug 2025 6:58 AM
विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ ओटीटी रिलीज को तैयार. Image Source: Instagram
Kingdom OTT Release: विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ अब ओटीटी पर आने जा रही है. 31 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई यह फिल्म हिंदी समेत 5 भाषाओं में स्ट्रीम होगी. ऐसे में आइये बताते हैं कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म.
Kingdom OTT Release: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की हालिया फिल्म ‘किंगडम’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है. यह स्पाई एक्शन थ्रिलर 31 जुलाई 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. हालांकि, सिनेमाघरों में फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई और महज एक महीने के अंदर ही इसका ओटीटी प्रीमियर तय हो गया है.
नेटफ्लिक्स ने विजय देवरकोंडा का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “सोने, खून और आग के साम्राज्य में… राख से एक नया राजा जन्म लेता है.” फिल्म का ओटीटी प्रीमियर कई भाषाओं में होगा.
यहां देखें फिल्म का पोस्टर-
कब और कहां देख पाएंगे फिल्म?
‘किंगडम’ 27 अगस्त 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. खास बात यह है कि जहां सिनेमाघरों में फिल्म केवल तमिल और तेलुगु में उपलब्ध थी, वहीं ओटीटी पर दर्शक इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देख सकेंगे.
बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘किंगडम’ का बजट लगभग 130 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 51.65 करोड़ रुपये की कमाई की. यानी फिल्म थिएट्रिकल बिजनेस में बड़ी असफल साबित हुई.
फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने लिखा और डायरेक्ट किया है. सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले बनी इस फिल्म में विजय देवरकोंडा, सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे अहम किरदारों में नजर आए हैं.
विजय देवरकोंडा का वर्कफ्रंट
विजय देवरकोंडा आगे अब ‘वीडी 14’ में दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं. इसके अलावा, वह रवि किरण कोला की फिल्म ‘एसवीसी 59’ का भी हिस्सा हैं.
यह भी पढ़े: War 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद जूनियर एनटीआर अब ‘Devara 2’ के लिए तैयार, डिटेल्स जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










