Kesari Chapter 2: वरुण धवन ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अक्षय कुमार की मेहनत और जुनून स्क्रीन पर…
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Apr 2025 2:56 PM
Varun Dhawan on Kesari Chapter 2
Kesari Chapter 2: वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर केसरी चैप्टर 2 की तारीफ की. साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन की भी सराहना की. मूवी 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी, जिसने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया.
Kesari Chapter 2: केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग में अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म ने पहले दिन सिंगल डिजिट में कमाई की और दूसरे दिन भी मूवी डबल डिजिट में कमाई करने में नाकाम रही. फिल्म को समीक्षकों से काफी तारीफ मिली. अब फिल्म को बॉलीवुड स्टार्स का सपोर्ट और प्यार मिल रहा है. मूवी की तारीफ विक्की कौशल, राणा दग्गुबाती, फराह खान, इब्राहिम अली खान, सुनील शेट्टी, रमेश तौरानी, सनी कौशल, कैटरीना कैफ ने की. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का भी नाम जुड़ गया है.
केसरी चैप्टर 2 की तारीफ वरण धवन ने की
केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार ने एक ऐसे निडर वकील का किरदार निभाया है, जिसने जलियांवाला बाग हत्याकांड की पीछे की सच्चाई लाने के लिए ब्रिटिश साम्राज्य से कानूनी लड़ाई लड़ी. इसमें आर माधवन एडवोकेट नेविल मैककिनले के रोल में दिखे, जबकि अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल की भूमिका निभाई. वरुण धवन ने फिल्म अक्षय और अनन्या की एक झलक शेयर की और इसे एक शक्तिशाली फिल्म बताया. एक्टर ने लिखा, “थिएटर में देखकर बहुत अच्छा लगा. बधाई हो @bindraamritpal #karan @ananyapanday, तुम बहुत अच्छी लगीं. माधवन सर आपको देखना शानदार रहा और अक्षय कुमार — आपकी मेहनत और जुनून स्क्रीन पर साफ दिखा.” साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म का म्यूजिक काफी पसंद आया.

वरुण धवन की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर भी दिखेंगी. इसके अलावा एक्टर शशांक खेतान की ओर से निर्देशित फिल्म में दिखेंगे, जिसमें मनीष पॉल, सान्या मल्होत्रा और अक्षय ओबेरॉय अहम किरदार में दिखेंगे. ये मूवी इसी साल 12 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










