Kesari Chapter 2 की सफलता पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब साहस…, तरण आदर्श बोले- खोए हुए इतिहास…

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Apr 2025 11:22 AM

विज्ञापन

Suniel Shetty supports Kesari Chapter 2

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म को बॉलीवुड स्टार्स का साथ मिल रहा है. पहले विक्की कौशल ने फिल्म का रिव्यू किया और अब सुनील शेट्टी ने मूवी की तारीफ की.

विज्ञापन

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की नयी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित इस कोर्टरूम ड्रामा में अक्षय वकील सी. शंकरन नायर के किरदार में दिखे हैं. फिल्म रघु पलात और पुष्पा पलात की बुक द केस दैट शुक द एम्पायर पर आधारित है. ये एक वकील की कहानी बताती है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई सबके सामने लाने के लिए लड़ाई लड़ी थी. फिल्म को एक्स पर अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. इस बीच खिलाड़ी कुमार की मूवी को सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा है. विक्की कौशल के बाद अब सुनील शेट्टी ने फिल्म की तारीफी की.

सुनील शेट्टी बोले- जब साहस स्क्रीन पर…

सुनील शेट्टी ने एक्स पर केसरी चैप्टर 2 का पोस्टर शेयर कर लिखा, “जब साहस स्क्रीन पर हावी होता है, तो इतिहास फुसफुसाता नहीं है, बल्कि गरजता है. इस महाकाव्य अध्याय के लिए अक्की और केसरी 2 की पूरी टीम को शुभकामनाएं. ” वहीं, तरण आर्दश ने फिल्म को आउटस्टैंडिंग बताया. उन्होंने लिखा, “पावरफुल. झकझोर देने वाली. पकड़ बना लेने वाली फिल्म. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से आई सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक. अक्षय कुमार दमदार, आर. माधवन शानदार. जरूर देखें. केसरी चैप्टर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं है. यह हमें हमारे खोए हुए इतिहास की याद दिलाती है, और बताती है कि हमें क्या कभी नहीं भूलना चाहिए.”

https://twitter.com/taran_adarsh/status/1913087609469018259

अक्षय कुमार ने फैंस से क्या अपील की?

केसरी चैप्टर 2 के रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने अपने फैंस से खास अपील की. उन्होंने कहा कि फिल्म के बीच में मोबाइल फोन ना यूज करें. एक्टर ने कहा कि फिल्म का कोर्टरूम ड्रामा और इमोशनल गहराई पूरी तरह से ध्यान देने लायक है. उन्होंने फैंस से आग्रह किया कि वह मूवी देखते वक्त खुद को उसमें पूरी तरह स डुबो दें. उन्होंने यह भी कहा कि फोन जैसी चीजों से ध्यान भटकाना फिल्म के असर को कम कर सकता है.

यहां पढ़ें-  सनी देओल से पुराना हिसाब चुकता करेंगे अक्षय कुमार, ‘जाट’ पर गिरेगा ‘केसरी 2’ का कहर, हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola