Kesari Chapter 2 Verdict Flop Or Hit: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप या हिट, ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

Published by :Ashish Lata
Published at :12 Jun 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Box Office

Kesari Chapter 2 Box Office

Kesari Chapter 2 Verdict Flop Or Hit: अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन अभिनीत केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जल्द ही जियोहॉटस्टार पर शुरू होगी. 18 अप्रैल को रिलीज हुई मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. आइये जानते हैं इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहा.

विज्ञापन

Kesari Chapter 2 Verdict Flop Or Hit: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल, 2025 को बड़े पर्दे पर आई. अमृतसर के जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छू लिया. क्रिटिक्स से भी मूवी को जबरदस्त रिव्यू मिला. यही वजह है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. अब मूवी ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. आइये जानते हैं इसका लाइफटाइम कलेक्शन आखिरकार कितना रहा.

केसरी चैप्टर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन

अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 को रेड, जाट जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली. बावजूद यह नहीं झुका और धुआंधार कमाई करना जारी रखा. इसने रिलीज के 54वें दिन 0.01 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 92.5 करोड़ हो गया. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 144 करोड़ के करीब है. जियो हॉटस्टार पर ओटीटी डेब्यू के बाद अब इसका थियेटर रन पूरी तरह खत्म हो जाएगा, तो ज्यादा से ज्यादा मूवी 93 करोड़ तक की कमाई ही कर पाएगी. ऐसे में 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सेमी हिट रही.

केसरी चैप्टर 2 के बारे में

केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार ने सर सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाई है. वह एक वकील थे, जिन्होंने क्रूर नरसंहार के लिए ब्रिटिश और जनरल डायर के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल की भूमिका निभाई है, जो एक महिला वकील है. फिल्म में उनके अभिनय कौशल की काफी तारीफ की गई थी. आर माधवन ने नेविल मैककिनले की भूमिका निभाई, जो एक वकील था जो जनरल डायर के साथ खड़ा था और सर सी. शंकरन नायर के खिलाफ लड़ा था. हालांकि वह केस हार गया.

यह भी पढ़ें- Housefull 5: ब्लॉकबस्टर कमाई के बीच थियेटर्स से हटाए गए हाउसफुल 5 के शोज, वजह हैरान कर देगी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola