Housefull 5: ब्लॉकबस्टर कमाई के बीच हाउसफुल 5 के शोज थियेटर्स से हटाए गए, वजह हैरान कर देगी

Updated:
विज्ञापन

Housefull 5 Collection Day 33

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Housefull 5: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लिया है. अब सबकी नजर 150 करोड़ के क्लब में जाना है. इसी बीच कई थियेटर्स से मूवीज के शोज हटाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Housefull 5: तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित हाउसफुल 5, 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा तारीफे मिल रही है. यही वजह है कि इसने 4 दिनों में ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया. साजिद नाडियाडवाला की ओर से प्रोड्यूस की गई कॉमेडी एंटरटेनर को दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया गया था. जिसमें हाउसफुल 5 ए और हाउसफुल 5 बी शामिल है. हालांकि ब्लॉकबस्टर कमाई के बीच अब थियेटर्स से मोस्ट अवेटेड मूवीज के शोज हटाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

थियेटर्स से हटाए गए हाउसफुल 5 के शोज

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज से पहले डिस्ट्रीब्यूटर्स और मेकर्स ने फिल्म के दोनों वर्जन को एक रूप से शोज दिया था. हालांकि 5A को देखने के लिए दर्शक धड़ाधड़ टिकट बुक कर रहे हैं और 5B की डिमांड हर दिन के साथ कम हो रही है. ऐसे में कई थियेटर्स से 5बी को पूरी तरह से हटा दिया गया है.

नॉर्थ इंडिया के एग्जिबीटर ने कही ये बात

नॉर्थ इंडिया के एग्जिबीटर ने हाउसफुल 5B के शोज कम होने के पीछे का कारण बताया. उन्होंने कहा कि जब आप टिकट बुक करने के लिए जाते हैं, तो आपको 5A पहले दिखता है, इसलिए इसकी ज्यादा बिक्री हो रही है और सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है. लोग 5B के ऑप्शन को देख तक नहीं रहे हैं. ओपनिंग डे पर ये 50-50 या 60-40 था, लेकिन बाद में जब दूसरे क्लाइमैक्स को देखने वाले लोग नहीं बचे तो शोज कैंसिल करने का फैसला किया.

हाउसफुल 5 के बारे में

हिट कॉमेडी फ्रैंचाइज हाउसफुल की पांचवीं किस्त में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नाना पाटेकर, नरगिस फाखरी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार शामिल हैं. इसका निर्देशन और सह-लेखन तरुण मनसुखानी ने किया है और निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद हुआ खुलासा, अमिताभ बच्चन-अनिल कपूर को था खास रोल का ऑफर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola