Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 12: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ 12 दिन बाद हिट हुई या फ्लॉप? जानें टोटल कलेक्शन

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 12: अक्षय कुमार, आर माधवन की फिल्म केसरी चैप्टर 2 ने रिलीज के 12वें दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाकर रखी है. फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ, इस बारे में आपको बताते हैं.
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 12: फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ जालियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है और इसमें अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे में मुख्य किरदार निभाया हैं. फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की कहानी ने भारतीयों को झकझोर दिया है. मूवी 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसे रिलीज हुए 12 दिन हो गए. 12वें दिन के कलेक्शन का आंकड़ा आ गया है.
केसरी 2 ने 12वें दिन सिर्फ की इतनी कमाई
करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार सर सी शंकरन नायर के किरदार में दिखे हैं. फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है और अबतक इसने 68.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. ओपनिंग डे पर फिल्म ने सिंगल डिजिट में कमाई की. धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित मूवी ने 12वें दिन कोई खास कमाई नहीं की है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 12वें दिन फिल्म के खाते में अभी तक 0.05 करोड़ रुपये आए है.
जानें डे वाइज केसरी 2 ने किस दिन कमाए कितने करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 1- 7.75 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 2- 9.75 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3- 12 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 5- 4.8 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 6- 0.06 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 7- 3.5 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 8- 0.39 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 9- 8.15 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 10- 0.03 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 11- 3 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 12- 0.05 करोड़
केसरी चैप्टर 2 का नेट कलेक्शन- 68.45 करोड़
यहां पढ़ें- अजय देवगन की फिल्म रेड 2 और हिट 3 के क्लैश पर नानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थिएटर भर जाएं और हर फिल्म…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










