Katrina Kaif-Vicky Kaushal Baby Name: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने पहली झलक के साथ बेटे का नाम किया रिवील, क्यूट नोट ने जीता फैंस का दिल

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Jan 2026 5:37 PM

विज्ञापन

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल बच्चे का नाम, फोटो- इंस्टाग्राम

Katrina Kaif–Vicky Kaushal Baby Name: कैटरीना और विक्की ने बेटे की पहली फोटो के साथ उसका नाम ‘विहान कौशल’ रिवील कर दिया. अब फैंस और सेलेब्स कमेंट सेक्शन में बधाइयां दे रहे हैं.

विज्ञापन

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Baby Name: बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. कपल ने अपने बेटे के जन्म के तीन महीने बाद उसकी पहली झलक और नाम सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, इंटरनेट पर बधाइयों की बाढ़ आ गई.

कैटरीना और विक्की ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. इसके बाद 7 नवंबर 2025 को कैटरीना ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया. अब तीन महीने पूरे होने पर कपल ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए बेटे का नाम विहान कौशल बताया है.

यहां देखें पोस्ट-

कैटरीना और विक्की कौशल के बेबी बॉय की पहली झलक और नाम

बेटे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, “हमारी रोशनी की किरण विहान कौशल. प्रार्थनाएं पूरी हुईं, जिंदगी खूबसूरत है. हमारी दुनिया पल भर में बदल गई. शब्दों से परे आभार.”

इस प्यारे से पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया और देखते ही देखते यह अनाउंसमेंट वायरल हो गई.

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाइयां

कमेंट सेक्शन में सबसे पहले बधाई देने वालों में परिणीति चोपड़ा शामिल रहीं, जिनके घर भी हाल ही में बेटे का जन्म हुआ है. उन्होंने लिखा, “छोटा दोस्त!” इसके अलावा शिबानी अख्तर, सोफी चौधरी, मियाल्प जवेरी समेत कई सेलेब्रिटीज और फैंस ने नए माता-पिता को ढेरों शुभकामनाएं दीं.

पिता बनने पर विक्की का इमोशनल रिएक्शन

NDTV के साथ एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल से जब मजाकिया अंदाज में पूछा गया कि क्या उन्होंने डायपर बदलना सीख लिया है, तो हंसते हुए उन्होंने कहा, “मैं एक्टिंग से ज्यादा डायपर बदलने में बेहतर हूं.”

विक्की ने पिता बनने के बाद आए इमोशनल बदलावों पर भी बात की. उन्होंने माना कि बेटे के जन्म के बाद शहर से बाहर जाना आसान नहीं था. वह कहते हैं, “पिता बनने के बाद घर छोड़ना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन एक दिन जब मेरा बेटा यह देखेगा, तो उसे अपने पिता पर गर्व होगा. पिता बनना क्या होता है, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.”

यह भी पढ़ें- Ikkis Box Office Collection Day 7: एक हफ्ते में ढेर हुई ‘इक्कीस’, फिर भी 2025 की रोमांटिक फिल्म का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, टोटल कमाई जानें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola