Ikkis Box Office Collection Day 7: एक हफ्ते में ढेर हुई ‘इक्कीस’, फिर भी 2025 की रोमांटिक फिल्म का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, टोटल कमाई जानें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Jan 2026 4:44 PM

विज्ञापन

इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7, फोटो- इंस्टाग्राम

Ikkis Box Office Collection Day 7: श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ ने सातवें दिन भी सुस्त कमाई की है. जानिए एक हफ्ते का टोटल कलेक्शन और वर्ल्डवाइड आंकड़े.

विज्ञापन

Ikkis Box Office Collection Day 7: श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ ने 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई कहानी नहीं, बल्कि भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल को समर्पित एक सच्ची श्रद्धांजलि है. खास बात यह भी है कि इसे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, जिससे दर्शकों की भावनाएं इससे गहराई से जुड़ी हुई हैं.

फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा ने बतौर लीड एक्टर बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है. स्टार कास्ट और कहानी को जहां दर्शकों से सराहना मिल रही है, वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक भीड़ खींचने में नाकाम साबित हो रही है. ऐसे में आइए अब फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

सातवें दिन कितनी हुई ‘इक्कीस’ की कमाई?

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इक्कीस’ ने सातवें दिन (Day 7) दोपहर 4 बजे तक सिर्फ ₹0.39 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का एक हफ्ते का कुल नेट कलेक्शन ₹23.49 करोड़ तक पहुंच पाया है.

यह आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का दबदबा अब भी कायम है. जहां ‘इक्कीस’ सीमित कमाई कर रही है. वहीं ‘धुरंधर’ बुधवार को दोपहर 4 बजे तक ₹1.6 करोड़ कमा चुकी है और भारत में इसका टोटल कलेक्शन ₹783.35 करोड़ तक पहुंच गया है.

डे वाइज इक्कीस का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

DayCollection
Day 1 (Thursday)₹7.00 Cr
Day 2 (Friday)₹3.50 Cr
Day 3 (Saturday)₹4.65 Cr
Day 4 (Sunday)₹5.00 Cr
Day 5 (Monday)₹1.35 Cr
Day 6 (Tuesday)₹1.60 Cr
Day 7 (Wednesday)₹0.39 Cr (Early Reports)
Total₹23.49 Cr

2025 की इस फिल्म का टूटा रिकॉर्ड

भले ही फिल्म की रफ्तार धीमी हो, लेकिन ‘इक्कीस’ ने ₹23.49 करोड़ के कलेक्शन के साथ तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ (₹23.42 करोड़) के भारतीय लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब फिल्म की नजरें राजकुमार राव की ‘मालिक’ (₹25.04 करोड़) के रिकॉर्ड पर टिकी हैं.

इक्कीस वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘इक्कीस’ वर्ल्डवाइड ₹29.5 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Film: ‘मुन्ना त्रिपाठी’ की वापसी से फिर मचेगा भौकाल, दिव्येंदु बोले- हम पूरी ताकत के साथ वापस आ रहे हैं

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola