Mirzapur The Film: ‘मुन्ना त्रिपाठी’ की वापसी से फिर मचेगा भौकाल, दिव्येंदु बोले- हम पूरी ताकत के साथ वापस आ रहे हैं

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Jan 2026 2:15 PM

विज्ञापन

मिर्जापुर द फिल्म पर दिव्येंदु शर्मा, फोटो- इंस्टाग्राम

Mirzapur The Film में दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में वापसी कर रहे हैं. एक्टर ने इसे अवास्तविक अनुभव बताया और फ्रेंचाइजी से जुड़ी उम्मीदों पर खुलकर बात की.

विज्ञापन

Mirzapur The Film को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह है दिव्येंदु की अपने आइकॉनिक किरदार मुन्ना त्रिपाठी के रूप में वापसी. दिव्येंदु ने हाल ही में इस रोल में लौटने के एक्सपीरियंस को “अवास्तविक और लगभग दूसरी जिंदगी जैसा” बताया है. आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा.

दिव्येंदु: “हम पूरी ताकत के साथ वापस आ रहे हैं”

हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में एक्टर कहते हैं, “वही लोग, वही दुनिया… सब कुछ अचानक वापस आ जाता है. ऐसा लगता है जैसे कुछ भी बदला नहीं है. एनर्जी अपने आप लौट आती है, क्योंकि हम पूरी ताकत के साथ वापस आ रहे हैं.”

हालांकि, इस एक्साइटमेंट के साथ उनके मन में हल्की घबराहट भी है. दिव्येंदु मानते हैं कि मिर्जापुर फ्रेंचाइजी से दर्शकों की उम्मीदें बेहद ऊंची हैं. उन्होंने कहा, “लोगों की इस फ्रेंचाइजी से बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं. बस यही डर रहता है कि क्या मैं वही जादू दोबारा दोहरा पाऊंगा या नहीं.”

एक ही इमेज में बंधना नहीं चाहते दिव्येंदु

दिव्येंदु साफ कहते हैं कि वह खुद को सिर्फ मुन्ना त्रिपाठी तक सीमित नहीं रखना चाहते. इसी वजह से वह अलग-अलग तरह के किरदार चुनते हैं ताकि एक ही इमेज में कैद न हो जाएं. 42 वर्षीय एक्टर अपने 14 साल के करियर की रफ्तार से खुश हैं, लेकिन मानते हैं कि इस सफर में ‘हां’ से ज्यादा ‘ना’ कहना सबसे मुश्किल रहा है.

उनका कहना है, “रोल चुनने में मैंने हमेशा सावधानी बरती है, लेकिन सिर्फ फिल्मों को ही नहीं, बल्कि पैसे और बड़े ईगो को भी ना कहना बहुत मुश्किल होता है.”

रोल चुनने का पैमाना क्या है?

अपने अप्रोच पर बात करते हुए दिव्येंदु बताते हैं कि किसी भी किरदार को चुनते वक्त वह सबसे पहले यह देखते हैं कि क्या वह रोल उन्हें चैलेंज करता है या नहीं. वह बोले, “मैं खुद को दोहराना नहीं चाहता. आखिरी बार मैं ‘साली मोहब्बत’ में नजर आया था और आगे भी कोशिश यही रहती है कि हर बार कुछ नया करूं.”

एक्टर ने आगे कहा, “जब मैं खुद को स्क्रीन पर देखूं, तो मुझे शर्मिंदगी महसूस नहीं होनी चाहिए. यही मेरे लिए सबसे जरूरी है.”

मिर्जापुर द फिल्म में मुन्ना त्रिपाठी की वापसी न सिर्फ फैंस के लिए एक बड़ा ट्रीट है, बल्कि दिव्येंदु के करियर का भी एक अहम मोड़ साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Ikkis: अगस्त्य नंदा की दमदार परफॉर्मेंस पर मामा अभिषेक बच्चन ने की खुलकर तारीफ, बोले- तुम्हारा विश्वास रंग लाया

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola