Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: कौन पास और कौन फेल? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में खुले पत्ते
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 06 Oct 2025 7:19 PM
कांतारा चैप्टर 1 बनाम सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पांच दिन में जबरदस्त कमाई कर वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को पीछे छोड़ा है. जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: 2 अक्टूबर 2025 को बॉक्स ऑफिस पर दो मच अवेटेड फिल्मों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. एक ओर ऋषभ शेट्टी की पौराणिक ड्रामा ‘कांतारा: चैप्टर 1’ थी, जबकि दूसरी ओर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (SSKTK) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. दोनों फिल्मों को रिलीज के पांच दिन पूरे हो चुके हैं और अब यह साफ हो गया है कि किस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता और किसकी रफ्तार सुस्त हुई. आइए रिपोर्ट बताते हैं.
कांतारा: चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Day 5)

2022 की ब्लॉकबस्टर कांतारा के प्रीक्वल कांतारा: चैप्टर 1, उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन शाम 6 बजे तक 14.19 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 237.94 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
दिन के अंत तक आंकड़ों में और इजाफा होने की उम्मीद है. इतना ही नहीं, कांतारा: चैप्टर 1 ने साल 2025 की कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. जैसे—
- सितारे जमीन पर (₹167.46 करोड़)
- रेड 2 (₹173.44 करोड़)
- हाउसफुल 5 (₹183.38 करोड़)
- वॉर 2 (₹236.55 करोड़)
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Day 5)

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन शाम 6 बजे तक 1.23 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 31.23 करोड़ रुपये तक पहुंची.
रोमांटिक कॉमेडी जॉनर के बावजूद फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रही है.
क्लैश का नतीजा: कौन जीता मुकाबला?
पांच दिनों की परफॉर्मेंस को देखकर साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर बाजी कांतारा: चैप्टर 1 ने मारी है. जहां ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई के साथ कई रिकॉर्ड बनाए, तो वहीं सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी शुरुआत से ही उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










