Kantara Chapter 1 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर हीरोइन रुक्मिणी वसंत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेहद रोमांचित हैं

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Oct 2025 1:31 PM

विज्ञापन

कांतारा चैप्टर 1 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर क्या बोली रुक्मिणी वसंत

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ओर से लिखित और निर्देशित 'कांतारा: चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिय. इसने कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. सोशल मीडिया पर भी फैंस मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसलिए तो जल्द ही कन्नड़ फिल्म भारत में 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी. अब फिल्म की हीरोइन रुक्मिणी वसंत ने ब्लॉकबस्टर सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. ऋषभ की ओर से लिखित और निर्देशित यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के साथ रिलीज हुई थी. इसने 5 दिनों में भारत में 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली. अब यह 300 करोड़ कमाने की ओर से आगे बढ़ रही है. वर्ल्डवाइड भी मूवी का डंका बज रहा है. इसने कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड को एक झटके में तोड़ दिया. अब फिल्म की हीरोइन ने ब्लॉकबस्टर सफलता पर बात की है.

कांतारा चैप्टर 1 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर क्या बोली रुक्मिणी वसंत

कांतारा चैप्टर 1 की हीरोइन रुक्मिणी वसंत ने टाइम्स नाऊ संग बात करते हुए फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, “हमें अभी तक जश्न मनाने का मौका नहीं मिला है. फिल्म बनाने का यह एक लंबा और खूबसूरत सफर रहा. अभी, हम इसे हर जगह प्रमोट कर रहे हैं. हम सभी मिलकर ‘कांतारा चैप्टर 1’ के संदेश को हर जगह फैला रहे हैं.” अभिनेत्री ने आगे बताया, “उम्मीद है कि कुछ दिनों या हफ्तों में हम सब फिर से एक साथ मिलेंगे और सफलता को सेलिब्रेट और एंजॉय करेंगे. हम लगातार एक-दूसरे को मैसेज कर रहे हैं और पूरे भारत से मिल रही प्रतिक्रियाओं से बेहद रोमांचित हैं.”

कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस काफी शानदार कमाई की है. 7 अक्टूबर को ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, ऋषभ शेट्टी निर्देशित इस फिल्म ने भारत में 33.5 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज हुई है. जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 290.25 करोड़ हो गई. हिंदी वर्जन ने छह दिनों में 93.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि कन्नड़ वर्जन ने 89.35 करोड़ रुपये की कमाई की. तेलुगु संस्करण ने भारत में 57.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

यह भी पढ़ें- Mirai On OTT: तेजा सज्जा की मिराई अब घर बैठे देखें, जानें कब और कहां होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola