Mirai On OTT: तेजा सज्जा की मिराई अब घर बैठे देखें, जानें कब और कहां होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Oct 2025 9:45 AM

विज्ञापन

मिराई इस ओटीटी पर होगी रिलीज

Mirai On OTT: तेजा सज्जा की एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'मिराई' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. इसलिए तो इसने दुनिया भर में 141 करोड़ की कमाई की. अब मूवी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

Mirai On OTT: कार्तिक गट्टमनेनी की एक्शन फिल्म मिराई, 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. तेजा सज्जा और मंचू मनोज स्टारर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 141 करोड़ की कमाई की. अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी है, तो अब यह ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. आइये जानते हैं कब और कहां फिल्म को एंजॉय किया जा सकता है.

मिराई इस ओटीटी पर देगी दस्तक

मिराई सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने से भी कम समय बाद, यानी 10 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. ओटीटी दिग्गज ने सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट की. उन्होंने लिखा,”नौ शास्त्र… अनंत शक्ति, ब्रह्मांड की रक्षा के लिए एक महायोद्धा.. #मिराई, भारत की अपनी सुपरहीरो, आपके घर आ रही है, 10 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग. #मिराई ऑन जियो हॉटस्टार.” यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी.

मिराई फिल्म के बारे में

“मिराई” का निर्देशन कार्तिक ने किया है और पीपल मीडिया फैक्टरी के लिए टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद ने इसका निर्माण किया है. इसमें तेजा सज्जा, मंचू मनोज, जगपति बाबू, जयराम, श्रेया सरन और रितिका जैसे शानदार कलाकारों की टोली है. फिल्म वेधा की कहानी है, जो बचपन में यह मानकर बड़ा हुआ कि उसे त्याग दिया गया था. विभा की बदौलत उसे अपने पास्ट का सच पता चलता है. आगे क्या ट्विस्ट आया, इसके लिए आपको फिल्म देखना पड़ेगा. 12 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म को पवन कल्याण की ‘ओजी’ और ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ जैसी बड़ी रिलीज से कड़ी टक्कर मिली. इसने भारत में 92 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की.

यह भी पढ़ें- Thamma: आयुष्मान खुराना ने दिवाली पर थामा के रिलीज होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम रॉक करने वाले हैं

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola