Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर कांतारा चैप्टर 1 का हिस्सा होने पर कनकवती ने तोड़ी चुप्पी, कहा -ऋषभ शेट्टी ने बहुत धैर्य के साथ मुझे सब समझाया

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Oct 2025 1:59 PM

विज्ञापन

कांतारा चैप्टर 1 में रुक्मिणी वसंत, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 में रुक्मिणी वसंत ने कनकवती का किरदार निभाया है. फिल्म का हिस्सा बनने पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने एक्टर को लेकर कहा कि उन्होंने मुझे कांतारा की दुनिया समझने में मदद की.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1: कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. इसके साथ ही फिल्म में लीड रोल निभा एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत की भी दर्शक दिल खोलकर प्रशंसा कर रहे हैं. फिल्म में वह कनकवती की भूमिका में दिख रही है. जिस तरह से उन्होंने डायलॉग के साथ एक्सप्रेशन दिए है, दर्शक तो उनके दीवाने हो गए. सबसे ज्यादा टर्निंग प्वाइंट मूवी में तब आता है, जब कनकवती का किरदार नेगेटिव होता है. इस फिल्म से एक्ट्रेस ने कन्नड़ सिनेमा में वापसी की. उन्होंने एक इंटरव्यू में कांतारा चैप्टर 1 में काम करने को लेकर बात की.

कांतारा चैप्टर 1 को लेकर रुक्मिणी वसंत ने कही ये बात

रुक्मिणी वसंत ने सीए के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि “दर्शकों के रिएक्शन से यह साफ था कि कांतारा को अपार प्रेम और समर्पण के साथ बनाया गया था. इसलिए जब आप एक एक्टर के रूप में इस दुनिया में कदम रखते हैं, तो सांस्कृतिक कॉन्टेक्स्ट और उसकी जड़ों को समझना महत्वपूर्ण हो जाता है ताकि आप उसके साथ पूरा न्याय कर सकें.” कनकवती के किरदार में फिल्म में एंट्री को लेकर कहा, “शुरुआत में यह बहुत तनावपूर्ण था. ओरिजिनल टीम के फिर से एकजुट होने और मेरे नए सदस्य होने के कारण यह चुनौतीपूर्ण लग रहा था.”

ऋषभ शेट्टी को लेकर क्या कहा रुक्मिणी वसंत ने?

ऋषभ शेट्टी को कांतारा की दुनिया समझने में रुक्मिणी वसंत की मदद की. एक्ट्रेस ने कहा, ऋषभ शेट्टी ने बहुत धैर्य के साथ मुझे सब समझाया. अब तक मैं बूटा कोला, दैव्य और दक्षिण कन्नड़ सांस्कृतिक पहलू से अनजान थी. इसने मुझे कांतारा की दुनिया समझने में मदद की.

यह भी पढ़ें– Kantara Chapter 1 में विनाशकारी राजा का किरदार निभाने पर गुलशन देवैया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह एक ऐतिहासिक काल पर आधारित है

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola