Kantara Chapter 1 के हीरो ऋषभ शेट्टी पहुंचे बिहार के मुंडेश्वरी मंदिर, मां के दरबार में झुकाया सिर, VIDEO

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Oct 2025 11:42 AM

विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी मुंडेश्वरी मंदिर में, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 देश और दुनियाभर में कमाल कर दिया. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे. अब फिल्म की सफलता पर ऋषभ ने बिहार में स्थित दुनिया के सबसे पुराने मुंडेश्वरी मंदिर में पूजा की. पूजा करते हुए उनका वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ओर से निर्देशित फिल्म कांतारा चैप्टर 1 कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट बन गई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 493.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. हर गुजरते दिन के साथ इसकी लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सारा प्यार मिल रहा है. फिल्म की सफलता के बीच एक्टर बिहार में स्थित दुनिया के सबसे पुराने मुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे. मुंडेश्वरी मंदिर में पूजा करते हुए एक्टर का एक वीडियो भी सामने आया है.

बिहार में स्थित मुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे ऋषभ शेट्टी

कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. फिल्म की सफलता के बीच ऋषभ शेट्टी मुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे. ये मंदिर बिहार में स्थित दुनिया का सबसे पुराना मंदिर है. एक्टर ने माता मुंडेश्वरी का अभिषेक भी किया और मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया. पूजा करते हुए उनका वीडियो भी सामने आया है. इसमें वह माता की आरती उतारते दिख रहे हैं और पंडित मंत्र पढ़ रहे हैं. उस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का शर्ट पहना था और व्हाइट कलर की वेष्टि पहना था.

कांतारा चैप्टर 1 ने अब तक कितनी कमाई की

  • Day 1- 61.85 करोड़ रुपये
  • Day 2- 45.40 करोड़ रुपये
  • Day 3- 55.00 करोड़ रुपये
  • Day 4- 61.50 करोड़ रुपये
  • Day 5- 31.25 करोड़ रुपये
  • Day 6- 16.67 करोड़ रुपये
  • Day 7- 25.25 करोड़ रुपये
  • Day 8- 20.50 करोड़ रुपये
  • Day 9- 22.00 करोड़ रुपये
  • Day 10- 39 करोड़ रुपये
  • Day 11- 39.75 करोड़ रुपये
  • Day 12- 13.35 करोड़ रुपये
  • Day 13- 4.15 करोड़ रुपये
  • Day 14- 10.5 करोड़ रुपये
  • Day 15- 8.85 करोड़ रुपये
  • Day 16- 8.50 करोड़ रुपये

Total- 493.75 करोड़ रुपये

कितने भाषा में कांतारा चैप्टर 1 सिनेमाघरों में रिलीज हुई?

कांतारा चैप्टर 1 कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

कांतारा चैप्टर 1 ने कितना कलेक्शन किया?

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में अभी तक 494.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

कांतारा चैप्टर 1 की लीड एक्ट्रेस कौन है?

कांतारा चैप्टर 1 रुक्मिणी वसंत है. फिल्म में उन्होंने कनकवती का किरदार निभाया है.

यह भी पढ़ें– Kantara Chapter 1 में विनाशकारी राजा का किरदार निभाने पर गुलशन देवैया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह एक ऐतिहासिक काल पर आधारित है

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन